भगवान धर्मनाथ का मोक्ष कल्याण मंदिरों में श्रद्धा भक्ति से मनाया गया। मोक्ष कल्याणक वैशाख कृष्ण चतुर्दशी शुक्रवार के दिन श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शांतिधारा की और लाडू समर्पित किए। नौगामा से पढ़िए, यह खबर…
नौगामा। भगवान धर्मनाथ का मोक्ष कल्याण मंदिरों में श्रद्धा भक्ति से मनाया गया। मोक्ष कल्याणक वैशाख कृष्ण चतुर्दशी शुक्रवार के दिन श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शांतिधारा की और लाडू समर्पित किए। सभी सधार्मिक भाइयों ने धर्मनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर शांतिधारा करने का सौभाग्य हिमानी केसरमल पंचोली, जतिन सुभाष पंचोली परिवार ने प्राप्त किया तथा लाडू समर्पण करने का सौभाग्य सुभाष लक्ष्मीलाल परिवार ने प्राप्त किया। महावीर समवशरण मंदिर एवं सुखोदय अतिशय क्षेत्र नसिया जी में भी सधर्मियों ने भक्तिभाव के साथ निर्वाण लाडू समर्पित किया। इसमें विशेष यह रहा कि धर्मनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक के विशेष अवसर पर ही धार्मिक संस्कारों का आगाज भी हुआ। जिसमें सभी सधर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संपत्ति नहीं संस्कार बचाना है।
इसी उद्देश्य के मद्देनजर पूरे बगड़ क्षेत्र में 21 स्थानों पर सम्यक ज्ञान आराधना शिविर लगाए जा रहे हैं। दिगंबर हूमड़ समाज तथा श्रवण संस्कृत संस्थान सांगानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्यक ज्ञान शिक्षण शिविर के प्रातः कालीन सत्र में कलश स्थापना, दीप प्रज्वलन तथा जिनवाणी स्थापना की गई। जिसमें सांगानेर से पधारे विद्वान भैया अमन जी तथा संकित जी ने श्रावकों को धार्मिक संस्कारों के बारे में विस्तार से बताया। समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर ज्ञानार्जन किया।













Add Comment