समाचार

कंठकोकिला गुरुमां आर्यिकाश्री पूर्णमति माताजी ससंघ का मंगल प्रवेशः भक्तों को जोर-शोर से आदिनाथ प्रभु का जन्मोत्सव मनाने की प्रेरणा दी


भक्तों की लंबी प्रतीक्षा को विराम देते हुये आखिरकार गुरुमां ससंघ ने आगरा में पदार्पण किया। गुरु मां के स्वागत को नगर की सड़कों पर भक्तों ने भक्ति का सैलाब ला दिया। कंठकोकिला गुरुमां आर्यिकाश्री पूर्णमति माताजी ससंघ के वात्सल्य से अभिभूत हो गए। पढ़िए आगरा से मनोज जैन बाकलीवाल की यह पूरी खबर…


आगरा। आगरा नगर में कंठकोकिला गुरुमां आर्यिकाश्री पूर्णमति माताजी ससंघ के वात्सल्य से अभिभूत हो गए। भक्तों की लंबी प्रतीक्षा को विराम देते हुये आखिरकार गुरुमां ससंघ ने आगरा में पदार्पण किया। गुरु मां के स्वागत को नगर की सड़कों पर भक्तों ने भक्ति का सैलाब ला दिया था। बेलनगंज, कचहरीघाट, दरेसी, चिम्मनपुरी चौराहा, सदर भट्टी, कलेक्ट्रेट होते हुए नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में आर्यिका संघ ने पदार्पण किया। मंगल प्रवेश के दौरान जगह भक्तों ने गुरु मां का पाद प्रक्षालन कर श्रद्धा भाव गुरु मां के चरणों में अर्पित किए।

मंगल आगमन के बाद मंदिर प्रांगण में विशाल सभा हुई 

नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में हुए आर्यिका संघ के पदार्पण के बाद उन्होने सर्वप्रथम प्रभु के दर्शन किए और विश्व कल्याण की भावना भायी। मंदिर में हुए मंगल आगमन के बाद मंदिर प्रांगण में विशाल सभा का भी आयोजन किया गया। सभा का शुभारंभ आगरा के प्रबुद्धजनों ने गुरु माँ के समक्ष श्रीफल अर्पित करते हुए किया। जिसके बाद निर्मल मोठ्या और हीरालाल बैनाड़ाजी सहित अन्य गणमान्यों ने चित्र अनावरण किया और फिर बैनाड़ा परिवार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम को गति प्रदान की गयी। मंदिरजी में आयोजित गुरु मां की प्रवचन सभा में आर्यिकाश्री ने भक्तों को जोर-शोर से आदिनाथ प्रभु का जन्मोत्सव मनाने की प्रेरणा दी। साथ ही बताया कि आगामी तीन दिनों में होने वाले आयोजन के बारे में भी सूचना दी।

अर्घ्य अर्पित किए और स्वकल्याण की भावना भायी 

कार्यक्रम का संचालन विख्यात बाकलीवालजी द्वारा किया गया और इस दौरान उपस्थित भक्तों ने श्रद्धा भावों से आचार्यश्री का पूजन करते हुए अर्घ्य अर्पित किए और स्वकल्याण की भावना भायी। इस अवसर पर राजेश जैन सेठी, अशोक जैन, अखिल जैन, निर्मल जैन मोठ्या, अमित जैन, राजकुमार गुड्डू, जगदीश प्रसाद जैन, राकेश जैन, नरेश जैन, अनिल जैन, शुभम जैन, बीना बैनाड़ा, उमा जैन, समस्त नॉर्थ ईदगाह सकल जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page