आप देख रहे हैंं श्रीफल जैन न्यूज का ईवनिंग बुलेटिन। आप सभी का स्वागत है, मैं हूं रेखा जैन तो आइए नजर डालते हैं आज की कुछ खास खबरों पर…..
1 ………
लोकेशन इंदौर
रिपोर्ट प्रीतम
जल और रक्त का उत्पादन अब तक कोई भी विज्ञान नहीं कर पाया है। जिस तरह जल को बचाने के लिए जागरूकता की जरूरत है, ठीक वैसे ही रक्त के दान को सबसे बड़ी नेमत माना गया है। दोनों ही द्रव्य मानव को जीवन देते हैं। इंदौर देश का पहला ऐसा महानगर है, जहां पिछले 16 सालों से रक्तदान-महादान की मशाल को थामे 15 लोगों की टीम एक कॉल पर संबंधित रक्त समूह का ब्लड की उपलब्धता कुछ ही समय में करवा देती है। इंदौर के लाबरिया भैरू क्षेत्र में गंगवाल बस स्टैंड के समीप एमओजी लाइन में निःशुल्क ब्लड कॉल सेंटर स्थापित है। इस कॉल सेंटर के अध्यक्ष अशोक नायक बताते हैं कि उनके साथ इंदौर सहित आसपास के गांवों और नगरों में 4 लाख रक्तदाता मानव सेवा में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनके सेंटर की टैग लाइन है- ब्लड चाहिए, हमें बताइए। यह भारत का पहला निःशुल्क ब्लड कॉल सेंटर है, जो रेडक्रॉस
से भी संबद्ध है। नायक ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम के सहयोग से हजारों कैंप लगाकर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया है।
Slug -16 साल से रक्त दान का कार्य । संस्था की टैग लाइन “ब्लड चाहिए, हमें बताइए
2 ….
लोकेशन इंदौर
रिपोर्टर रेखा संजय जैन
समेदशिखर, गिरनार जीजैसे कई दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र हैं, जिनके लिए जैन समाज संघर्ष कर रहा है। आज करोड़ों रुपए कोर्ट में इसलिए बात के लिए लग रहे हैं कि हम यह सिद्ध कर पाएं कि यह तीर्थ क्षेत्र दिगम्बर जैन समाज के हैं। यहां से तीर्थंकर भगवान मोक्ष गए या यहां पर अतिशय हुए हैं। तीर्थ क्षेत्र कमेटी और महासभा की जीर्णोद्धार संस्था प्राचीन तीर्थों की सुरक्षा में लगी हुए है। यह काम मात्र इन संस्थाओं का नहीं और न ही यह संस्थाएं अकेले कुछ कर पाएंगी। समाज के हर घर को इन संस्थानों से जुड़ना होगा। इसलिए दोनों संस्थाओं ने गुल्लक योजना प्रारंभ की है, जिससे धन भी एकत्रित होगा और समाज का प्रत्येक घर इन संस्थाओं से जुड़कर संस्थाओं के हाथ मजबूत करेगा। इस योजना से समाज के हर घर को इसलिए जुड़ना जरूरी है, अगर हम आज भी इन संस्थाओं से नहीं जुड़ पाए तो दिगंबर जैन समाज का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएग। कैसे बता पाएंगे कि तीर्थंकरों को कहां से मोक्ष हुआ, कहां क्या अतिशय हुआ है। जिस समाज का कोई अस्तित्व नहीं होता, वह समाज दिशाहीन हो जाता है। तो आओ सब जुड़ें गुल्लक योजना से।
Slug – अस्तित्व को बचाने के लिए जुड़ें गुल्लक योजना से
– तीर्थ क्षेत्र गुल्लक योजना के लिए हंसमुख गांधी से संपर्क करें +91 93021 03513
– महासभा की गुल्लक योजना से जुड़ने के लिए टी के वेद से संपर्क करें +91 94251 54777
3 ……….
लोकेशन श्रवणबेलगोला
रिपोर्टर – कमलेश जैन
श्रीक्षेत्र श्रवणबेलगोल के जगद्गुरु कर्मयोगी स्वस्तिश्री चारुकीर्ति भट्टारक स्वामी जी के समाधि मण्डप का लोकार्पण समारोह 6 दिसंबर 2024 को प्रात: 9 बजे श्रीक्षेत्र श्रवणबेलगोला में किया जाएगा। वर्ष 1970 से 2023 तक स्वामी श्रीक्षेत्र श्रवणबेलगोला की भट्टारक गद्दी पर रहे। वह महावीर जयंती 19 अप्रैल 1970 को श्रीक्षेत्र श्रवणबेलगोला के भट्टारक पद पर विराजमान हुए और 23 मार्च 2023 को आपका समाधिमरण हो गया । आप नेतृत्व में 1981, 1993, 2006, 2018 में महामस्तकाभिषेक संपन्न हुए। समाधि मण्डप लोकार्पण समारोह में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरामय्या, पूर्व प्रधान मंत्री एच डी देवगौड़ा सभी कई मंत्री और पूर्व मंत्री उपस्थित रहेंगे। इनके साथ ही श्री दिगम्बर जैन मठ के सभी भट्टारक स्वामी जी , आदिचुंचनगिरी महासंस्थान मठ, श्री पेजावर मठ, श्री सिद्धगंगा मठ और धर्माधिकारी श्री क्षेत्र धर्मस्थल के डॉ डी वीरेन्द्र हेगडे जी का सानिध्य रहेगा।
Slug – समाधि मंडप लोकार्पण समारोह
……
आज के लिए इतना ही। कल पुनः इसी समय आप से मुलाकात होगी। आप के पास भी जैन धर्म से संबंधित कोई भी खबर संबंधित हो तो हमें 9460155006 अवश्य भेजें
जय जिनेन्द्र













Add Comment