समाचार

जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव आगामी 2 दिसंबर से वैभव नगर में होगा आयोजितः परम पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी संसघ के सानिध्य में होगा भव्य धार्मिक समागम


इंदौर नगर को एक और सौभाग्यशाली अवसर मिल रहा है। यहां गोकुल नगर जिन मंदिर के जिन बिंब पंचकल्याणक महोत्सव वैभव नगर के ग्राउंड में होने जा रहा है। पढ़िए इंदौर से राजेश जैन दद्दू की यह खबर…


इंदौर। इंदौर नगर के लिए एक और सौभाग्यशाली पावन अवसर आ रहा है। यहां गोकुल नगर जिन मंदिर के पंचकल्याणक महोत्सव वैभव नगर के ग्राउंड में होगा। यह धार्मिक समागम पूज्य मुनिश्री प्रणाम सागर महाराज के सानिध्य में होने जा रहे हैं। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि परम पुज्य मुनि श्री संसघ के मंगलमय सानिध्य में प्रथम जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जाएगा। यह आयोजन

पूज्य मुनिश्री प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में आगामी 2 से 7 दिसंबर तक वैभव नगर में होगा। जैन समाज के आयोजकों और धर्मालुजनों ने इसकी तैयारियां आरंभ कर दी हैं। कार्यक्रम को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page