समाचार

नागदा के जीवनलाल जैन मुंबई में सम्मानित: मानव सेवा व जीवदया जैसे कार्यों के लिए हमेशा आगे रहते हैं 


नागदा शहर के जीवनलाल जैन चायवाले अपनी मेहनत की कमाई का कुछ हिस्सा अच्छे कामों में दान करते हैं। इसलिए अब तक उन्हें कोई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है, मुंबई प्रवास के दौरान उन्हें भांयदर ( वेस्ट ) में सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन युथ फोरम व विधायक गीता जैन ने कोरोना महामारी के दौरान व नियमित किये जा रहा कार्य के लिए सम्मानित किया। पढ़िए एक रिपोर्ट…


नागदा। नागदा शहर के जीवनलाल जैन चायवाले अपनी मेहनत की कमाई का कुछ हिस्सा अच्छे कामों में दान करते हैं। इसलिए अब तक उन्हें कोई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है, मुंबई प्रवास के दौरान उन्हें भांयदर ( वेस्ट ) में सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन युथ फोरम व विधायक गीता जैन ने कोरोना महामारी के दौरान व नियमित किये जा रहा कार्य के लिए सम्मानित किया। गीता जैन ने कहा कि जीवनलाल जैन जैसे लोगो की वजह से आज भी मानवता जीवित है।

लोगों ने उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन युथ फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन व कोषाध्यक्ष सूरज नांदोल ने भी उन्हें सम्मानित किया। ज्ञात हो चाय बेचकर अपनी आजीविका चलाने वाले जीवनलाल जैन अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा गरीबों के लिए खर्च करते हैं। ललित शक्ति ने भी उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जीवदया, मानव सेवा के कार्यों में अग्रणी रहने वाले जीवनलाल जैन चायवाले को मुंबई के विट्ठलवाड़ी स्तिथ मुंबई राजस्थान के कार्यालय में सदिच्छा भेंट दी।

इस अवसर पर श्री जीवनलाल जैन का शाल, माला, पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि जीवनलाल जैन एक मध्यम परिवार से होकर भी हमेशा जीवदया के प्रति समर्पित होकर प्रतिदिन सुबह जरूरतमंदों को नि:शुल्क चाय वितरित करते हैं। उनकी कमाई का एक तिहाई हिस्सा वे जनसेवा पर खर्च करते हैं। जीवन जैन को पूर्व में भी कोरोनाकाल से शुरू किए गए सेवा कार्य के लिए इंदौर सहित अन्य शहरों में एनिमल लवर्स अवॉर्ड जैन रत्न मालवा जीवदया रत्न अलंकृत किया जा चुका है। उन्हें ऑन डॉट न्यूज पोर्टल जो हिंदी, इंग्लिश और गुजराती भाषा में प्रकाशित न्यूज मुंबई से गजेंद्र सामोता और आदित्य टिक्कू द्वारा सम्मानित किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page