समाचार

प्रदूषण मुक्त माला पहनाई : एमआईएसओ ग्रुप द्वारा किया गया जीवन जैन चाय वाले का सम्मान 


महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (एमआईएसओ) के महासचिव लोकेश कावड़िया द्वारा मालवा रत्न अवार्ड्स से सम्मानित जीवन जैन चाय वाले का नवकार वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज होने पर प्रदूषण मुक्त माला पहनाकर स्वागत- सम्मान किया गया गया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


नागदा। महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (एमआईएसओ) के महासचिव लोकेश कावड़िया द्वारा मालवा रत्न अवार्ड्स से सम्मानित जीवन जैन चाय वाले का नवकार वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज होने पर प्रदूषण मुक्त माला पहनाकर स्वागत- सम्मान किया गया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जीवन लाल जैन चाय वाले जीवदया प्रेमी हैं। फूलों की माला से जीव हत्या होती है। जिस माला से जीवन जैन चाय वाले का सम्मान हुआ, इसी तरह की माला पहनाकर सभी स्वागत समारोह में ये कपड़े की माला इस्तेमाल करें, जिससे शहर स्वस्थ रहे। फूलों की माला से शहर में प्रदूषण फैलता है जो जीव हत्या होती हैं उससे निजात मिलेगी।

महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस आर्गेनाइजेशन के महासचिव लोकेश कावड़िया द्वारा हजारों महिलाओं को कपड़े की माला बनाने का कार्य कर महिलाओं को रोजगार दिया जो अपने आप में अनूठा कार्य कर बेरोजगार को रोजगार मिला, जिसकी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काफी प्रशंसा की गई और कहा कि सभी कपड़े की माला अपनाएं, जीवदया करें, जीव हत्या से बचें। नागदा रेलवे स्टेशन पर जीवन जैन चाय वाले के सम्मानित कार्यक्रम में शामिल नागदा से कनक कांठेड़, निर्मल जैन दलाल, खाचरोद से पधारे। एमआईएसओ अध्यक्ष आदिश चत्तर जैन, संस्थापक अध्यक्ष संजय गांग, उपाध्यक्ष शैलेंद्र देवड़ा आदि मौजूद थे।

उन्हें एमआईएसओ, मध्य प्रदेश में खाचरोद को बेस्ट अवार्ड्स मिलने की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि जीवन लाल जैन चाय वाले कोरोना काल से ही गरीब बेसहारा बेघर लोगों को रोजाना अपनी आमदनी में से 30 % तक निशुल्क चाय पिलाकर पुण्य कमाते हैं, हम इनकी भी खूब- खूब अनुमोदना करते हैं, आगे भी ऐसे कार्य करते रहें, इनकी जितनी तारीफ की जाए कम है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
2
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page