समाचार

रोजाना पिलाते हैं मजदूरों और गरीबों को मुफ्त चाय : मालवा जीव दया रत्न से सम्मानित होंगे जीवन जैन


पांचवे मालवा रत्न अवॉर्ड्स में नागदा के जीवन जैन चाय वाले का नाम भी शामिल है। जैन ऐसे शख्स हैं जिनके पास धन तो नहीं है, लेकिन मन में सेवा का जो जज्बा है, वह उन्हें दानवीरों की श्रेणी में खड़ा करता है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


 

इंदौर। शहर में होने वाले पांचवे मालवा जीव दया रत्न अवार्ड्स में नागदा के जीवन जैन चाय वाले का नाम भी शामिल है। जैन ऐसे शख्स हैं जिनके पास धन तो नहीं है, लेकिन मन में सेवा का जो जज्बा है, वह उन्हें दानवीरों की श्रेणी में खड़ा करता है। आप घर से चाय बना कर दुकान-दुकान पर जाकर बेचते हैं। प्रतिदिन 800 से 1000 रुपए की चाय बेचकर जो मुनाफा कमाते हैं, उसमें से 100 से 200 सौ रुपए की चाय रोजाना गरीब मजदूर एवं फुटपाथ पर जीवन बसर करने वालों को मुफ्त पिला देते हैं। यह सेवा वह कोरोना काल से सतत् करते आ रहे हैं। आपके इसी जज्बे को नमन करते हुए अनेकों संस्थाओं द्वारा आपको सम्मानित किया जा चुका है। आदिनाथ टीवी चैनल के प्रसिद्ध शो “वाह जिंदगी” की टीम ने आपके ऊपर 6 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाकर प्रसारित की है और शो के डायरेक्टर ललित सरावगी ने आपको “जैन रत्न” से सम्मानित किया। जैन को आस्था रोटी बैंक एटीएम परिवार एवं नाकोड़ा की पुकार समाचार पत्र परिवार द्वारा सम्मानित किया गया है। अब मालवा जीव दया रत्न सम्मान 2023 से आपको सम्मानित किया जा रहा है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page