समाचार

जैन आचार्य की जघन्य हत्या पर सड़कों पर उतरा जैन समाज : जूलूस निकालकर घंटाघर चैक पर किया प्रदर्शन, जताया आक्रोष, सौंपा ज्ञापन


कर्नाटक में दिगम्बर जैन आचार्य काम कुमार नंदी की निर्मम हत्या पर आक्रोशित जैन समाज ने आज घंटाघर चैक पर प्रदर्शन कर आरोपियों को कठोर दण्ड एवं जैन संतों की सुरक्षा के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार का ध्यानकर्षित किया। पढ़िए राजीव सिंघई की रिपोर्ट…


ललितपुर। कर्नाटक में दिगम्बर जैन आचार्य काम कुमार नंदी की निर्मम हत्या पर आक्रोशित जैन समाज ने आज घंटाघर चैक पर प्रदर्शन कर आरोपियों को कठोर दण्ड एवं जैन संतों की सुरक्षा के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार का ध्यानकर्षित किया। आज सुबह जैन अटामंदिर से जुलूस प्रारम्भ हुआ जिसमें महिलाए बच्चे बूढे सम्मलित रहे। हाथों में तख्तियां लेकर हमलावरों को दण्डित किए जाने एवं जैन साधुओं की सुरक्षा के लिए मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारी घंटाघर चैक पर पहुचे और नारेबाजी की।

आंदोलन और उग्र होगा 

इस दौरान जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने कहा आजाद भारत में पहली घटना है कि इतनी निर्ममता से जैन संत का अपहरण कर उनकी हत्या की गई। उन्होंने बताया कि गत 5 जुलाई को कर्नाटक के बेलगांव जिले में चिकोडी तालुक स्थान पर नंदी पर्वत स्थित जैन तीर्थ पर जैनाचार्य काम कुमार नंदी की हत्या कर उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके बोरवैल में डाल दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करें अन्यथा उग्र आन्दोलन में जैन समाज पीछे नहीं रहेगा।प्रदर्शनकारियों के बीच पहुचे उपजिलाधिकरी अमित कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय को जैन पंचायत के अतिरिक्त स्वयंसेवी संघठनों ने ज्ञापन सौपा जिस पर उन्होंने शासन तक उनकी मांग पहुचाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में दिगम्बर जैन पंचायत, गेालालारी जैन समाज, तारण तरण युवा परिषद, उद्योग व्यापार मण्डल, जैन मिलन, दयोदय पशु संरक्षण केन्द्र, विश्व हिन्दू महासंघ, वीर व्यायामशाला, वीरसेवा संघ, स्याद्वाद शिक्षण परिषद, महिला जेन समाज, भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय, अन्नपूर्णा सेवा संघ सहित अनेक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ दिगम्बर जैन पंचायत के महामंत्री डॉ. अक्षय टडैया, महेन्द्र मयूर, अखिलेश गदयाना, कुषचंद जैन एड, अक्षय अलया, मनोज जैन बबीना, पार्शद आलोक जैन मयूर, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन, अजय जैन साइकिल, पूर्वपार्शद पंकज जैन, कैप्टन राजकुमार जैन, प्रदीप सतरवांस, श्रेयांस जैन, विजय जैन लागौन, महेन्द्रैन पंचमनगर, अंकुर जैन शानू, सुरेश बडैरा, डॉ. हुकुमचंद पवैया, अजय बरया, राहुल जैन, संजीव जैन सौरया, मीना इमलया, अनीता मोदी, उमा जैन, सुषमा जैन अनीता जैन ममता जैन आदि शामिल रहे।

परिणामों में निर्मलता से होती आत्मा पवित्र-विनम्र सागर महाराज

आज सुबह जैन अटामंदिर में भक्तामर शिविर को सम्बोधित करते हुए आचार्य विनम्रसागर महाराज ने कहा परिणामों में निर्मलता से ही आत्मा पवित्र होती है। पाप हटाते जाओ तुम, पुण्य बढ़ाते जाओ तुम, ऐसा करो उपक्रम जितना ज्यादा पुण्य बढ़े उतना ही आनंद बढ़े। आचार्य श्री ने कहा परमात्मा की आराधना करो, संतो की सेवा करो, विनय के बिना ज्ञान में वृद्धि नहीं होती। उन्होने जीवन को आनंदमय बनाने की टिप्स देते हुए कहा जल्दी उठकर परमात्मा का स्मरण करना चाहिए जिससे शरीर में ऊर्जा का प्रवाह रहता है।स्फूर्ति अधिक रहती है और मन प्रसन्न रहता है। आज भक्तामर विधान का पुण्यार्जन अखिलेश कुमार रितेश गदयाना ने कर आचार्य श्री के पादप्रक्षालन किया और सायंकाल 48 दीपों द्वारा महाआरती की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page