मदनगंज-किशनगढ़ में श्री वृहद भक्तामर महामंडल विधान का विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया गया और कार्यक्रम का श्रीजी की रथयात्रा से समापन हुआ ।
मदनगंज-किशनगढ़ में श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन पंचायत की ओर से आयोजित वृहद भक्तामर महामंडल विधान के समापन पर शुक्रवार को श्रीजी की रथयात्रा निकाली गई। श्रीजी की रथयात्रा आरके कम्यूनिटी सेंटर से श्री मुनिसुव्रतनाथ मंदिर पहुंची जहां पर श्रीजी को पुनः मंदिर में विराजित किया गया ।
इन्हें मिला सेवा का सौभाग्य
आरके कम्युनिटी सेंटर में रथ पर श्रीजी को विराजमान करने का सौभाग्य सुभाषचंद कुमार राजकुमार चौधरी परिवार को प्राप्त हुआ। वहीं श्रीजी के रथ के सारथी एवं खजांची बनने का सौभाग्य महावीर प्रसाद, अमोलकचंद, कमलकुमार मनीषकुमार, प्रकाश कुमार, कैलाश, कार्तिक बड़जात्या परिवार कालानाडा वाले को प्राप्त हुआ। वात्सल्य वारिधि आचार्यश्री वर्धमान सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में विभिन्न कार्यक्रम विधान के दौरान आयोजित किए गए ।
आचार्य श्री वर्धमान सागर जी का हुआ संबोधन
आचार्य श्री वर्धमान सागर ने अपने मंगल देशना में कहा कि श्री भक्तामर विधान में 48 पदों के 2688 बीजाक्षरो के अर्ध्य विभिन्न मानसिक एवम् शारीरिक बीमारियों को दूर करने हेतु चढ़ाए गए । भक्तामर स्त्रोत की रचना तब हुई जब धार नगरी में राजा भोज ने मानतुंग आचार्य को 48 कमरे में 48 तालों में बंद कर दिया था तब आचार्य श्री ने भक्तामर के 48 पदों की रचना की । एक एक श्लोक पूर्ण होते गया और एक-एक ताले टूटे गए । आज भक्तामर विधान का काफी महत्व है इससे अनेक प्रकार के रोग तकलीफ बाधा दूर होती है। विश्व शांति के लिए भक्तामर विधान का अनुष्ठान किया जा रहा है । अनुष्ठान के दौरान 48 पद श्लोक में 2688 बीजाक्षरों के अर्घ्य चढ़ाए गए । प्रतिदिन श्री भक्तामर मंडल विधान की पूजन भक्तिमय स्वरलहरियों के बीच प्रारंभ हुई। शाम को महाआरती की गई। कोषाध्यक्ष चेतन प्रकाश पांडया ने बताया कि महोत्सव के दौरान संजय पापड़ीवाल को सौधर्म इन्द्र, संजय पाण्ड्या को चक्रवर्ती, मनोज बैद को कुबेर, राजकुमार बैद को महायज्ञ नायक और सरल गंगवाल को ईशान इन्द्र, विक्की गोधा को यज्ञ नायक इंद्र बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
हजारों लोगों की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम के दौरान श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन पंचायत के अध्यक्ष विनोद पाटनी, आर के मार्बल परिवार से अशोक पाटनी ,सुरेश पाटनी, सुशीला पाटनी, शांता पाटनी, दिलीप कासलीवाल, कैलाश पाटनी, गौरव पाटनी, राजकुमार दोषी, मनीष गोधा,नीरज अजमेरा, कार्तिक जैन सहित हजारों लोग उपस्थित थे ।













Add Comment