समाचार

जैन मिलन मुरैना ने “रक्षा दिवस” पर किया सामूहिक णमोकार मंत्र पाठ और महाआरती : बड़े जैन मंदिर और चंद्रप्रभु मंदिर में भक्तिमय माहौल, साधर्मी बंधुओं ने लिया तीर्थ रक्षा का संकल्प


मुरैना में जैन मिलन द्वारा रक्षा दिवस के अवसर पर बड़े जैन मंदिर और चंद्रप्रभु मंदिर में सामूहिक णमोकार मंत्र पाठ और महाआरती का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जैन धर्मस्थलों और साधु-संतों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया। पढ़िए मनोज जैन नायक की खास रिपोर्ट…


जैन तीर्थों एवं मंदिरों पर हो रहे अतिक्रमण और जैन साधु-संतों पर बढ़ते आक्रमणों को देखते हुए भारतीय जैन मिलन द्वारा सम्पूर्ण भारतवर्ष में एक साथ “रक्षा दिवस” का आयोजन किया गया। इसी क्रम में मुरैना शाखा ने भी बड़े जैन मंदिर और चंद्रप्रभु जिनालय में धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ सामूहिक महामंत्र णमोकार मंत्र पाठ एवं महाआरती का आयोजन किया।

बड़े जैन मंदिर में आधा घंटे का सामूहिक वाचन

जैन मिलन महिला शाखा मुरैना के तत्वावधान में युगल मुनिराज श्री विलोकसागरजी एवं मुनि श्री विबोधसागरजी के सान्निध्य में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। यहां आधा घंटे तक निरंतर णमोकार महामंत्र का वाचन किया गया। वाचन के पश्चात श्री जिनेंद्र प्रभु की महाआरती संपन्न हुई। इस अवसर पर उपस्थित साधर्मी बंधुओं, माताओं और बहनों ने जैन तीर्थों, मंदिरों एवं साधु-संतों की रक्षा का संकल्प दोहराया।

चंद्रप्रभु जिनालय में संगीतमय माहौल

श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन पल्लीवाल मंदिर, लोहिया बाजार में जैन मिलन महिला राजुल, जैन मिलन बालिका एवं जैन मिलन मुरैना के संयुक्त तत्वावधान में संगीतमय सामूहिक पाठ आयोजित हुआ। मधुर संगीत की धुनों पर पंच परमेष्ठि का गुणगान किया गया और सभी ने मंदिरों एवं साधु-संतों की सुरक्षा के लिए दृढ़ प्रतिज्ञा ली।

विशिष्ट उपस्थिति और सहयोग

बड़े जैन मंदिर कार्यक्रम में विद्वत नवनीत जैन शास्त्री, क्षेत्रीय सहकोषाध्यक्ष वीरांगना सरिता जैन, चेयरमैन वीरांगना बबीता जैन, शाखा अध्यक्ष वीरांगना सपना जैन, सचिव वीरांगना कल्पना जैन, वीरांगना अंजलि जैन, सीमा जैन, निधि जैन, चेतनमाला जैन, नीरज जैन, रेनू जैन, डॉ. अभिलाषा जैन, नीतू जैन, मंजू जैन सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

चंद्रप्रभु मंदिर के कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती करुणा जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीरांगना शिल्पी जैन, क्षेत्रीय उपमंत्री संजय जैन, क्षेत्रीय संयोजिका वीरांगना लीना जैन, शाखा अध्यक्ष वीरांगना आसमा जैन, मंत्री वीरांगना बबिता जैन, कोषाध्यक्ष वीरांगना नीलिमा जैन, वीरांगना रेनू जैन, भावना, प्रियंका जैन, दीक्षा जैन, साक्षी जैन, अक्षिता जैन, अनुश्री जैन, एंजेल जैन, न्याशा जैन, जैन मिलन अध्यक्ष वीरेंद्र जैन बाबा, प्रदीप जैन, दिलीप जैन, आशु जैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और साधर्मी बंधु उपस्थित रहे।

दोनों ही स्थलों पर वातावरण पूर्णतः भक्ति और एकता से ओत-प्रोत रहा, जहां धर्म, संस्कृति और जैन समाज की एकजुटता का सशक्त संदेश दिया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page