समाचार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव : जैन समाज करेगा राम भक्तों का स्वागत


अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव में जैन समाज की ओर से दस दिन तक प्रतिदिन आने वाले राम भक्तों एवं श्रद्धालुओं को भोजन कराया जाएगा। पीठाधीश रविंद्रकीर्ति स्वामी, हस्तिनापुर ने कहा है कि जैन समाज को रामभक्तों की सेवा का मौका है, जिसके लिए वह तैयार है। पढ़िए यह रिपोर्ट…


इंदौर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव में जैन समाज की ओर से दस दिन तक प्रतिदिन आने वाले राम भक्तों एवं श्रद्धालुओं को भोजन कराया जाएगा। पीठाधीश रविंद्रकीर्ति स्वामी, हस्तिनापुर ने कहा है कि जैन समाज को रामभक्तों की सेवा का मौका है, जिसके लिए वह तैयार है। जैन समाज की ओर से 15 जनवरी से 24 जनवरी तक प्रतिदिन 5000 भक्तों को भोजन कराया जाएगा।

यह भोजनशाला अयोध्या में स्थित जैन मंदिर में होगी, जिसमें हर राम भक्त भोजन कर सकेगा। अयोध्या का जैन समाज में विशेष स्थान है, क्योंकि यहां पांच तीर्थंकरों ने जन्म लिया है। उन्होंने कहा कि प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित किया गया है, जो उनके लिए गौरव की बात है। इससे पहल 5 अगस्त, 2020 को मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में भी उन्हें बुलाया गया था।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page