समाचार

8 फरवरी को आदिनाथ निर्वाण महोत्सव मनाया जायेगा : जैनाचार्य ज्ञेयसागर का आगरा में भव्य मंगल प्रवेश


 परम पूज्य षष्ट पट्टाचार्य आचार्य श्री ज्ञान सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेय सागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश आगरा के श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर शालीमार एनक्लेव, कमला नगर में हुआ। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


आगरा। आचार्य श्री ज्ञेयसागर महाराज का आगरा में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। आचार्यश्री संघ सहित शालीमार कमला नगर जैन मंदिर में विराजमान हैं। गुरुभक्त राजकुमार जैन गुड्डू ने बताया कि परम पूज्य षष्ट पट्टाचार्य आचार्य श्री ज्ञान सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेय सागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश आगरा के श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर शालीमार एनक्लेव, कमला नगर में हुआ। भक्तों ने जगह-जगह पाद प्रक्षालन कर उनकी आरती की। इसके बाद मंदिर में पाद प्रक्षालन एवं आरती कर पूज्य अचार्य संघ की अगवानी की गई। इस अवसर पर सभी भक्तगण उत्साहित एवं प्रफुल्लित थे। आचार्य श्री के साथ मुनिश्री ज्ञात सागर महाराज एवं मुनिश्री नियोग सागर महाराज भी पद विहार कर रहे हैं। परम पूज्य आचार्य श्री ससंघ श्री ज्ञान तीर्थ क्षेत्र मुरैना, मध्यप्रदेश से मंगल विहार कर आगरा पहुंचे हैं।

ये रहेंगे कार्यक्रम 

दैनिक कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन प्रवचन प्रातः 8:00 बजे, आहारचर्या प्रातः 10:30 बजे, आरती शाम 7:00 बजे, शंका समाधान शाम 4:00 बजे होगा। परम पूज्य आचार्य श्री के ससंघ सानिध्य में आगामी8 फरवरी 2024 को श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, शालीमार एनक्लेव, कमला नगर, आगरा में देवाधिदेव प्रथम तीर्थंकर 1008 श्री आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक बड़े ही विधि विधान एवं धूमधाम से मनाया जाएगा।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर राजकुमार जैन गुड्डू, अजीत जैन, अंकेश जैन, विनीत जैन, प्रदीप जैन, पूरन जैन, रूप जैन, संजू जैन, यश जैन, अनिता जैन, विनीता जैन, कमला जैन सहित सैकड़ों सधर्मी बंधु आदि भक्त गण उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page