समाचार

विश्व शांति महायज्ञ समवशरण कल्पद्रुम महाविधान हुआ संपन्न

झुमरी तिलैया. राजकुमार अजमेरा। श्री दिगम्बर जैन समाज द्वारा आयोजित 10 दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ समवशरण कल्पद्रुम महाविधान मंगलवार को गुरुदेव विशल्य सागर जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। यज्ञ विधान में शामिल पात्र चक्रवर्ती, सौधर्म इंद्र, कुबेर और भक्त जनों ने लाखों मंत्रों की आहुति हवन कुंड में देकर पूरे विश्व, नगर-समाज में सुख-शांति की कामना की। रायपुर (छत्तीसगढ़) से आए विद्वान प्रतिष्ठाचार्य अजीत जैन शास्त्री ने हवन आदि की संपूर्ण क्रिया संपन्न कराईं। देवघर से धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जैन भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

जैन संत गुरुदेव विशल्य सागर जी के सानिध्य में श्रद्धालुओं के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसमें दिव्य घोष बैंड टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश), बग्घी-घोड़ा, झांकी, टोटो गाड़ी, बैंड, जैन स्कूली बच्चों का बैंड, भांगड़ा-ताशा पार्टी, बोकारो झारखंड ताशा पार्टी शामिल हुए। इस अवसर पर भक्तजन केसरिया और श्वेत वस्त्र में साथ-साथ चल रहे थे। इस महायज्ञ धार्मिक अनुष्ठान में सम्मेद शिखर पारसनाथ से लाए हुए भगवान की 100 प्रतिमा को भक्तजन नंगे पांव अपने सिर पर साथ में लेकर चल रहे थे। गंधकुटी में भगवान की प्रतिमा लिए भक्तजन, महिलाएं नृत्य और संगीत के द्वारा प्रभु का गुणगान कर रहे थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान और गुरुदेव की आरती उतारी। पूरा शहर जिनेन्द्र भगवान और गुरुदेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। पूरे भारतवर्ष से गुरुदेव के भक्त इस अनुष्ठान में शामिल हुए।

यह शोभायात्रा नया मंदिर पानी टंकी रोड यज्ञ अनुष्ठान स्थल से शहर के मुख्य मार्गों से भ्रमण करते हुए स्टेशन रोड जैन मंदिर पहुंची। जहां भगवान का विश्व शांति मंत्रों से शांति धारा अभिषेक किया गया। झंडा चौक पर कोडरमा की विधायक डॉ. नीरा यादव इस शोभायात्रा में शामिल हुईं और समाज के लोगों को बधाई दी। शोभायात्रा में उन्होंने भगवान की आरती की और गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूज्य गुरुदेव राजकीय अतिथि 108 विशल्यसागर जी गुरुदेव ने कहा कि जैन धर्म हमेशा संसार के सभी प्राणी सुखी रहें, ऐसी कामना करता है। इसी उद्देश्य से इस तरह के बड़े धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ आदि किए जाते हैं। नगर समाज के सभी प्राणी सुख शांति, निरोगी काया प्राप्त करें, यही कामना की जाती है। कोडरमा जिला झुमरी तिलैया नगरी धर्म की नगरी है। यहां हमेशा साधु-संतों का प्रवास होता रहता है।

मेरा यह आशीर्वाद है कि सभी लोग सुखी होंं। शांतिमय भाईचारा का जीवन व्यतीत करें। शोभायात्रा में भक्तजन भगवान को अपने माथे पर लेकर चल रहे थे, इंद्रदेव के द्वारा वर्षा से भगवान का अभिषेक हो गया। लोग हर्षित और आनंदित हो गए। डॉ, कमलेश जैन तिजारा, अलका दीदी, भारती दीदी, पंडित अभिषेक शास्त्री ने महायज्ञ के पूजन विधान में सहयोग प्रदान किया। इस विश्व शांति महायज्ञ को सफल बनाने में कार्यक्रम के संयोजक नरेंद्र झाझंरी, चातुर्मास के संयोजक सुरेंद्र काला, समाज के अध्यक्ष प्रदीप जैन पांड्या, मंत्री ललित जैन शेट्टी, उपाध्यक्ष कमल सेठी, उप मंत्री राज छाबड़ा, दिलीप बाकलीवाल, सुनील शेट्टी, सुरेश झाझंरी, सुशील जैन छाबड़ा, किशोर जैन पांड्या दिल्ली, सरोज जैन, प्रदीप मीरा छाबड़ा , सुबोध-आशा गंगवाल, हनुमान पाटनी, जयकुमार गंगवाल, मनीष सेठी, सुरेश शेट्टी, निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन, सुनील छाबड़ा मंगलम ग्रुप, पीयूष कासलीवाल परिवहन विभाग, अजय सेठी, जैन युवक समिति, नीलम सेठी, महिला समाज, मनोज, रूपेश छाबड़ा, ऋषभ सेठी, विकास पाटोदी, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक सुनीता सेठी, लोकेश, दीपाली पाटोदी टीम, आवास विभाग टीम और समाज के सैकड़ों लोगों ने सहयोग प्रदान किया। ये जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी राजकुमार अजमेरा और नवीन जैन ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page