समाचार

फाइनल राउंड में हुआ सलोनी का चयन

सारांश

झुमरीतिलैया। जैन संत संतशिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के स्वर्णिम आचार्य पदारोहण दिवस के उपलक्ष्य में मुनि श्री सुधासागर जी महाराज, मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज, ऐलक श्री 105 धैर्य सागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री 105 गम्भीर सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से एवं श्री दिगम्बर जैन खण्डेलवाल समाज, सूरत द्वारा “विद्या नृत्यांजली-अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम” आयोजित किया जा रहा है। इसमें सम्पूर्ण देश से 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का प्रथम क्वार्टर फाइनल राउण्ड 22 नवम्बर को आयोजित किया गया व सेमी फाइनल राउण्ड 4 दिसम्बर को हुआ। इसमें टॉप 10 प्रतिभागियों को चुना गया। फाइनल राउण्ड 11 दिसम्बर को सूरत शहर में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कोडरमा जैन समाज के सुरेन्द छाबडा की बेटी और हजारीबाग विजय सेठी की बहू सलोनी जैन ने टॉप 10 में बाजी मारी है। सलोनी जैन का चयन होने पर हजारीबाग और कोडरमा जैन समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है।

कोडरमा समाज के मंत्री ललित सेठी और सलोनी के भाई और भाभी शैलेश-दिव्या छाबडा ने बताया कि सलोनी में बचपन से ही नृत्य, मेहंदी के साथ कई हुनर थे। वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पहले भी खिताब जीत चुकी है। 11 दिसम्बर को सूरत में होने वाले फाइनल राउण्ड में जीत हासिल करने के लिए सलोनी बहुत मेहनत कर रही है। सलोनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हमने आचार्य श्री के जीवन को समझने का प्रयास किया व हमें आचार्य श्री के सार्वभौमिक सिद्धान्तों पर आधारित गाने दिए गए, जिन्हें सभी युवा कलाकारों ने अपने नृत्य के माध्यम से उजागर किया। इसके साथ ही बताया कि विद्या नृत्यांजली प्रतियोगिता एक अनूठी प्रतियोगिता है, जिसमें हम ना केवल नृत्य को दर्शाते हैं बल्कि हमें आचार्य श्री के जीवन को समझने का मौका मिलता है।

समाज के अध्यक्ष प्रदीप पांड्या, मंत्री ललित सेठी, राज छाबडा, सुरेश झांझरी, सुशील छाबड़ा, दिलीप छाबड़ा, महिला संगठन की अध्यक्ष नीलम सेठी, मंत्राणी आशा गंगवाल, पापा सुरेंद्र छाबडा, मम्मी सरिता छाबडा, वार्ड पार्षद पिंकी जैन, मीडिया प्रभारी नवीन जैन, राज कुमार अजमेरा, दिल्ली से किशोर जैन पांड्या, हजारीबाग से पति रवि सेठी, सेठी परिवार और सभी पदाधिकारियों ने इनके उज्ज्वल भविष्य और जीत की कामना की है। यह जानकारी कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेर और नवीन जैन ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page