रायपुर में सकल जैन समाज के सभी घटक एक जुट होकर पूरे माह भर विभिन्न सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित कर जन्म कल्याणक मनाते हैं। यह आयोजन श्री सकल जैन समाज द्वारा आयोजित किया जाता है। वर्तमान में उत्सव समिति की कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा, महासचिव वीरेंद्र डागा, कोषाध्यक्ष अमित मूणोत, कोषाध्यक्ष अमर बरलोटा चुने गए। पढ़िए यह रिपोर्ट…
रायपुर। वर्तमान जिनशासन नायक 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर जन्म कल्याणक महामहोत्सव हर वर्ष पूरे भारत देश धार्मिक वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। रायपुर में भी सकल जैन समाज के सभी घटक एक जुट होकर पूरे माह भर विभिन्न सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित कर जन्म कल्याणक मनाते हैं। यह आयोजन श्री सकल जैन समाज द्वारा आयोजित किया जाता है। वर्तमान में उत्सव समिति की कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा, महासचिव वीरेंद्र डागा, कोषाध्यक्ष अमित मूणोत, कोषाध्यक्ष अमर बरलोटा चुने गए।
इसी क्रम में अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा ने बताया कि भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति 2024 की गतिविधियों के संचालन व रुपरेखा निर्धारण हेतु प्रधान कार्यालय का उद्घाटन विशेष रूप से जैन संस्कार विधि द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री व रायपुर पश्चिम विधायकराजेश मूणोत के कर-कमलों द्वारा श्री ऋषभ देव जैन मंदिर सदर बाजार, रायपुर में किया गया। इस अवसर पर राजेश मूणत ने समाज के नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि यह हमारा परम सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ पावन धरा में डोंगरगढ़ स्थित तीर्थस्थल चंद्रगिरी में आचार्य भगवन श्री विद्यासागर महाराज की जागृत संल्लेखना समाधि हुई, जिससे पूरे विश्व जैन संत और जैन समाज गौरान्वित हुआ है। आज के कार्यक्रम में उत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अभय भंसाली के साथ बड़ी संख्या में युवा-बुजुर्ग वर्ग उपस्थित था। सभी ने एक जुट होकर भगवान महावीर का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।













Add Comment