उपाध्याय श्री ऊर्जयंत सागर जी महाराज की पावन प्रेरणा से बीसपंथी मंदिर मल्हारगंज में शिखर पर स्थित स्वर्ण कलश तक श्रद्धालुओं के पहुंचने हेतु विशाल सीढ़ियों का निर्माण किया गया है। इसका लोकार्पण समाजसेवी चिरोंजीलाल पहाड़िया परिवार की ओर से मैना अशोक पहाड़िया परिवार ने किया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। उपाध्याय श्री ऊर्जयंत सागर जी महाराज की पावन प्रेरणा से बीसपंथी मंदिर मल्हारगंज में शिखर पर स्थित स्वर्ण कलश तक श्रद्धालुओं के पहुंचने हेतु विशाल सीढ़ियों का निर्माण किया गया है ताकि सभी श्रद्धालु सीढ़ियों के माध्यम से शिखर तक पहुंचकर ध्वजारोहण कर सकें। जैनागम में ध्वजा व स्वर्ण कलश को बहुत ही मंगलकारी माना गया है।
होती थी परेशानी
शिखर की ऊंचाई काफी अधिक होने से श्रद्धालुओं को वहां तक पहुंचने में काफी कठिनाई और जोखिम का सामना करना पड़ता है। इसी उद्देश्य को लेकर व्यवस्थापक कमेटी ने दानदाताओं के सहयोग से सीढ़ियों के निर्माण के पुनीत कार्य को संपन्न किया। दिगंबर जैन समाज समाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, डॉ. जैनेन्द्र जैन, सुशील पांड्या ने पूरी व्यवस्थापक कमेटी को बधाई दी है।

पहाड़िया परिवार ने किया लोकार्पण
सीढ़ी का लोकार्पण समाजसेवी चिरोंजीलाल पहाड़िया परिवार की ओर से मैना अशोक पहाड़िया परिवार ने किया। जैसे ही उन्होंने ध्वजारोहण किया, पूरा मंदिर परिसर जयकार की ध्वनि से गूंज उठा। समस्त मांगलिक क्रियाएं पंडित नितिन झांझरी ने संपन्न कराई।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर राजेश पांड्या, अजय पाल टोंग्या, धर्मेंद्र पाटनी, भरत काला, प्रिंसिपल टोंगिया, महावीर डोसी, हेमंत बाकलीवाल, विजयपाल टोंग्या, प्रदीप कासलीवाल, मनमोहन झांझरी, संगीता पवन पाटोदी, संगीता काला, पवन बहन सहित अनेक समाज श्रेष्ठी उपस्थित थे।













Add Comment