आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद मुनि श्री पावन सागर जी महाराज, मुनिश्री सुभद्र सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में श्री दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर, महारानी फार्म में गुरुवार को प्रातः 6.45 बजे यदि जैन सुपौत्र कैलाश चंद मधु छाबड़ा पुत्र प्रीतेश निशा छाबड़ा ने प्रथम अभिषेक और शांतिधारा कर सम्यक वर्धन दिवस धर्म प्रभावना के साथ मनाया। जयपुर से पढ़िए, उदयभान जैन की यह खबर…
जयपुर। आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद मुनि श्री पावन सागर जी महाराज, मुनिश्री सुभद्र सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में श्री दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर, महारानी फार्म में गुरुवार को प्रातः 6.45 बजे यदि जैन सुपौत्र कैलाश चंद मधु छाबड़ा पुत्र प्रीतेश निशा छाबड़ा ने प्रथम अभिषेक और शांतिधारा कर सम्यक वर्धन दिवस धर्म प्रभावना के साथ मनाया। इस अवसर पर मुनि श्री पावन सागर जी, मुनिश्री सुभद्र सागर जी महाराज ने यदि जैन को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। मंदिर प्रबंध समिति के मंत्री राजेश जैन बोहरा ने बताया कि यदि जैन ने 8 वर्ष पूर्णकर अपना जन्मदिन पर सम्यकत्व वर्धनी क्रियाएं की। जिसके अंतर्गत प्रथम अभिषेक एवं मुनि श्री के मुखारविंद से उच्चारण शांतिधारा की। इसके बाद बैंडबाजों के साथ यदि जैन बग्गी में बैठकर अपने निवास रत्नत्रय निवास में प्रवेश किया। इस अवसर पर यदि जैन का मंदिर प्रबंध समिति द्वारा तिलक माला और पूजा वस्त्र भेंटकर सम्मान किया गया।
मंदिर पावन समिति के उपाध्यक्ष अरुण शाह ने धर्मसभा को संचालित करते हुए बताया कि यह परम सौभाग्य है कि छाबड़ा परिवार ने धार्मिक क्रियाएं कर यदि जैन का सम्यकत्व वर्धन दिवस धूमधाम से मनाया। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रबंध समिति समाज में जो भी बालक प्रथम अभिषेक करता है, उन्हें सम्मान करती है और सभी से कहा कि बालक के 8 वर्ष पूर्ण होने पर इस प्रकार धार्मिक संस्कार प्रदान करें। उपस्थित बंधुओं ने यदि जैन और छाबड़ा परिवार को बधाइयां दीं।













Add Comment