समाचार

विमलादेवी एकीकृत हाइस्कूल विदवास में प्रतिभाओं का सम्मान: सम्मान राशि पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिले 


न्यायमूर्ति विमला देवी जैन शासकीय एकीकृत हाइस्कूल में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन और क्षेत्र के शिक्षाविद् और सहयोगी की उपस्थिति में सम्मान राशि पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। यह प्रतिभा सम्मान समारोह प्राचार्य सतीशकुमार प्यासी की अध्यक्षता में हुआ। न्यायमूर्ति विमलादेवी जैन ने सम्मान निधि का वितरण किया। पढ़िए विदवास से रत्नेश जैन रागी की यह खबर…


  विदवास। न्यायमूर्ति विमला देवी जैन शासकीय एकीकृत हाइस्कूल में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह रखा गया। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन और क्षेत्र के शिक्षाविद् और सहयोगी मौजूद रहे। सम्मान राशि पाकर बच्चों के चेहरे पर रौनक छा गई। यह प्रतिभा सम्मान समारोह प्राचार्य सतीशकुमार प्यासी की अध्यक्षता में हुआ। युवा उद्योगपति प्रिंस राजेंद्रकुमार, पूजा भोपाल के मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति विमलादेवी जैन, आईएएस भोपाल सुरेश जैन, विनोद मोदी भोपाल, परमा, गुड्डू पटेल, प्रवेश रानी उम्मेद लोधी थे। इस मौके पर न्यायमूर्ति विमलादेवी जैन ने 5वीं, 8वीं, 10वीं के टॉपर बच्चों को 5-5 हजार रुपए तथा निराश्रित बच्चों के लिए 2-2 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

समारोह में इनकी उपस्थिति भी वंदनीय रही

इस अवसर पर सीईओ विनोद जैन, कमलकुमार जैन, संकुल प्राचार्य रमाकांत मिश्रा, प्रवेशरानी उम्मेदसिंह, प्रधानाध्यापक राजेश मिश्रा, पुष्पेंद्र, जगदीश कुर्मी, विद्यावती चढ़ार, शिवकुमार सिंह, रश्मि शर्मा, मनोजकुमार पांडेय, गोविंदप्रसाद पांडेय, दीपक बिल्थरे,अभयसिंह ठाकुर, शेरसिंह लोधी,महेंद्रसिंह ठाकुर, नीलेश जैन,धर्मेंद्र रजक तथा एसएमडीसी के सदस्य एवं तीनों स्कूलों के विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन प्राचार्य सुमितप्रकाश ने किया। संस्था प्रमुख प्राचार्य प्यासी ने आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page