नगर के भट्टारक यशकीर्ति गुरुकुल में राष्ट्रीय संत आचार्य पुलक सागर जी गुरुदेव की लाखेनी पंचमी मंगलवार के दिन विशेष “एक दीया गुरु के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलक मंच के राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री एवं अंतर्राष्ट्रीय कवि बलवंत बल्लू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में सकल जैन समाज के लोगों ने भाग लिया। पढ़िए सचिन गंगावत की रिपोर्ट…
ऋषभदेव। नगर के भट्टारक यशकीर्ति गुरुकुल में राष्ट्रीय संत आचार्य पुलक सागर जी गुरुदेव की लाखेनी पंचमी मंगलवार के दिन विशेष “एक दीया गुरु के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलक मंच के राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री एवं अंतर्राष्ट्रीय कवि बलवंत बल्लू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में सकल जैन समाज के लोगों ने भाग लिया। लाखेनी पंचमी के उपलक्ष्य में मंगलवार शाम 7 बजे आचार्य श्री की विशेष महाआरती 1008 दीपकों से की गई, साथ ही गुरुदेव के श्री चरणों में महामाला अर्पित की गई। इस दौरान गुरुदेव का विशेष आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।
महिला जागृति मंच की सरोज जैन और जया जैन ने बताया कि प्रातःकाल में पुलक परिवार की महिला सदस्यों द्वारा सभी साधुओं के कमरों के अंदर और बाहर फूलों, पत्तियों, रंगों और दीपकों से रंगोली सजाई गई, साथ ही पाद प्रक्षालन भी किया गया। समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र वालावात ने बताया कि संयकलिन ऋषभदेव निवासी सुरजमल जी गांधी की बहन और नयागांव निवासी मंजूला देवी, धर्मपत्नी स्व. मणिलाल बोहरा, जो आचार्य श्री 108 सुनील सागर जी गुरुदेव से मुगांणा, धरियावाद में 12 दिसंबर 2024 को दीक्षा प्राप्त करने जा रही हैं, उनका भट्टारक यशकीर्ति गुरुकुल ऋषभदेव में आचार्य श्री पुलक सागर जी गुरुदेव के आशीर्वाद से सांयकाल में गुरुदेव की आरती के पश्चात गोद भराई का आयोजन हुआ। इसके पूर्व, दीक्षार्थी की शोभायात्रा निखिलेश गांधी के घर से शाम को निकाली गई, जो मुख्य मार्गों से होते हुए गुरुकुल पहुंची।
इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज ऋषभदेव के समस्त पदाधिकारीगण और जैन धर्मावलंबियों ने गोद भराई के कार्यक्रम में भाग लेकर पुण्यार्जन किया। ज्ञात हो कि मंजूला देवी का पिहर ऋषभदेव में है और वे स्व. सुरजमल जी गांधी की बहन हैं। शुरू से ही जैन धर्म में प्रगाढ़ आस्था रखने वाली मंजूला देवी, आचार्य श्री सुनील सागर जी गुरुदेव की आज्ञा एवं आशीर्वाद से सात प्रतिमाधारी बनने जा रही हैं। कार्यक्रम में सेठ राजमल जी कोठारी, अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन, गुरुकुल के ट्रस्टी सुंदरलाल भाणावत, सुरेश कोठारी, पुलक मंच के सदस्य, दशा हुमड समाज से जमनालाल जैन, कन्हैया लाल शाह, देवेंद्र शाह, बंशीलाल शाह, महिला मंडल से महालक्ष्मी पंचोली, भारती शाह, निशा जैन, दीपिका शाह, तरुण क्रांति मंच युवा परिषद, ग्लोबल महासभा, महिला मंडल, नवयुवक मंडल आदि कई मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।













Add Comment