अंतरराष्ट्रीय संस्था फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज का 18 वां स्थापना दिवस मनाया गया। फेडरेशन के क्रियाकलापों पर मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए जानकारी दी। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। अंतरराष्ट्रीय संस्था फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज का 18 वां स्थापना दिवस राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष विपिन गांधी, महामंत्री महेन्द्र बंडी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चांपावत तथा सभी प्रोविंस अध्यक्ष के सान्निध्य में मनाया गया। फेडरेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया ने 1 जुलाई 2008 को स्थापित संस्था की गतिविधियों की जानकारियां दी। इस अवसर पर फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष हंसमुख जैन गांधी इंदौर और अशोक बी शाह उदयपुर के जन्मदिन पर उनका विशेष अभिनंदन किया गया। फेडरेशन के क्रियाकलापों पर मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए महामंत्री महेन्द्र बंडी ने बताया कि इन 18 वर्षों में फेडरेशन ने सफलता के कई महत्वपूर्ण पड़ाव तय किए। इस वर्ष फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज द्वारा प्रथम बार 1008 यात्रियों को सम्मेद शिखरजी की यात्रा के लिए 13 सितम्बर को ले जाया जा रहा है। जो गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने जा रहा है। हूमड़ प्रीमियर लीग नाम से पूरे देश के हूमड़ युवाओं के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन भी नवम्बर में होगी। हूमड़ उद्गम स्थल खेड़ ब्रह्मा गुजरात में गौत्रकुंड और अपनी कुल देवियों की नंदनवन धरियावद में स्थापना को लेकर विशाल आयोजन अक्टूबर में होगा।
राजस्थान प्रोविंस अध्यक्ष धनपाल जैन सरोदा, पूर्व अध्यक्ष बसंत दोशी अहमदाबाद, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्षा कौशल्या पतंग्या, राजस्थान प्रोविंस महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा डॉ.निधि जैन कुशलगढ़, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमेश वगैरिया, दीपक भूता, विजय जैन डूंगरपुर, प्रवीण जैन खेरवाड़ा, सहित सभी समाजजनों और पदाधिकारियों ने फेडरेशन के 18 वें स्थापना दिवस, नेमीनाथ स्वामी के मोक्ष कल्याणक पर्व ओर 3 जुलाई से प्रारंभ हो रहे अष्टाह्निक पर्व पर सभी हूमड़ जैन भाई बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।













Add Comment