समाचार

समग्र जैन समाज से सविनय निवेदन : मर्यादा का पालन करें


 समग्र जैन समाज से सविनय अपील करते हुए फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने कहा कि प्रदेश के जैन समाज के पदाधिकारी, सभी मंदिरों के ट्रस्टी, संगठन के पदाधिकारी एवं आम समाज जन अपने धर्म संस्कृति का पालन करते हुए विनय का परिचय देते हुए नियमों का पालन करें। पढ़िए यह रिपोर्ट…


इंदौर। समग्र जैन समाज से सविनय अपील करते हुए फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने कहा कि प्रदेश के जैन समाज के पदाधिकारी, सभी मंदिरों के ट्रस्टी, संगठन के पदाधिकारी एवं आम समाज जन अपने धर्म संस्कृति का पालन करते हुए विनय का परिचय देते हुए नियमों का पालन करें और करवाएं। यह नियमवाली सभी मंदिरों में लगवाएं और पालन करवाएं। यह शुरुआत उज्जैन नगर की जैन समाज ने कर दी है।

उज्जैन अभ्युदयपुरम में लग चुका है ये साइन बोर्ड! क्या आपको लगता है कि सभी जिनालयों एवं उपाश्रय आदि धार्मिक स्थलों पर ऐसी सूचना के बोर्ड लगवाना और इसका कड़ाई से पालन करवाना चाहिए। मर्यादा में रहना हमारे संस्कार ही नहीं, हमारा रक्षा कवच भी है। हमारे संस्कार ही हमारी बहू, बहन और बेटियों को बुरी नजर से बचा सकते हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page