अन्नपुर्णा रोगी सेवा पारमार्थिक संस्थान धांमनोद के तत्वाधान में उपजेल प्रथम धरमपुरी में दृष्टि नेत्रालय दाहोद के सहयोग से 107 वां नेत्र शिविर लगाया गया, जिसमें तकनीकी चिकित्सा टीम 85 बन्दीगृह भाइयों के नेत्र परीक्षण किए गए। पढि़ए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट..
धामनोद/महाराष्ट्र। अन्नपुर्णा रोगी सेवा पारमार्थिक संस्थान धांमनोद के तत्वाधान में उपजेल प्रथम धरमपुरी में दृष्टि नेत्रालय दाहोद के सहयोग से 107 वां नेत्र शिविर लगाया गया, जिसमें तकनीकी चिकित्सा टीम 85 बन्दीगृह भाइयों के नेत्र परीक्षण किए गए। इस कार्यक्रम के अतिथि सरकारी हॉस्पिटल में पूर्व पदस्थ चिकित्सक डॉ प्रकाश किवायत थे व जेलर अधिकारी महालक्ष्मी थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा संस्थान धामनोद के अध्यक्ष दीपक प्रधान ने की। इस दौरान दीप प्रज्वलित भगवान की तस्वीर के समक्ष किया गया।
इस दौरान दीपक प्रधान प्रभु स्वामी व शशी श्रीवास्तव, कविता तोमर ने भी मोती की माला दुपटा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जेलर अधिकारी महालक्ष्मी ने अन्नपुर्णा रोगी सेवा संस्थान धामनोद की सेवा की बहुत सराहना की। इस कार्यक्रम तहसीलदार मेडम प्रशानिक कार्यों की वजह से उपस्थित नहीं हो पाई। कार्यक्रम संचालन संस्थान के अध्यक्ष दीपक प्रधान ने किया।













Add Comment