दिल्ली मेरठ मार्ग पर स्थित ध्यान योग दि.जैन तीर्थ श्री ऋषभांचल, वर्धमानपुरम गाजियाबाद में जैन दर्शन के प्रख्यात मनीषी वरिष्ठ विद्वान डॉ. नरेन्द्रकुमार जैन गाजियाबाद द्वारा लिखित अद्भुत व अविस्मरणीय कृति ‘दक्षिण पूर्व एशिया की विलुप्त आर्हत संस्कृति’ का विमोचन पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने किया। पढ़िए एक रिपोर्ट…
गाजियाबाद। दिल्ली मेरठ मार्ग पर स्थित ध्यान योग दि.जैन तीर्थ श्री ऋषभांचल, वर्धमानपुरम गाजियाबाद में जैन दर्शन के प्रख्यात मनीषी वरिष्ठ विद्वान डॉ. नरेन्द्रकुमार जैन गाजियाबाद द्वारा लिखित अद्भुत व अविस्मरणीय कृति ‘दक्षिण पूर्व एशिया की विलुप्त आर्हत संस्कृति’ का विमोचन पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने किया। मंच पर उन्होंने पुस्तक का अवलोकन कर पुस्तक के लेखक डॉ.नरेन्द्र जैन के श्रमसाध्य कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुस्तक अत्यंत ही सुंदर है व साथ ही यह बताती है कि हमारी प्राचीन संस्कृति विश्व व्यापी थी।
ऋषभांचल तीर्थ की संप्रेरिका अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोगी बाब मां श्री कौशल ने पुस्तक की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुस्तक के नाम में ‘आर्हत’ शब्द बताता है कि यह पुस्तक बहुत ही श्रमपूर्वक लिखी गई है।

यात्रा वृतान्त पर आधारित है पुस्तक
अनेक पुस्तकों व शोध लेखों के लेखक कुशल वक्ता, पुरातत्व अन्वेषी वरिष्ठ विद्वान डॉ. नरेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि यात्रा वृतांत पर आधारित इस पुस्तक में कंबोडिया, थाइलैंड आदि देशों के साथ दक्षिण एशिया, युरोप, अफ्रीका के कुछ देशों के पुरातात्विक स्थलों का जैन आर्हत श्रमण संस्कृति विषयक विश्लेषण किया गया है। पुस्तक का प्रकाशन आचार्य कुन्दकुन्द जैन विद्या केन्द्र कविनगर गाजियाबाद से किया गया है। उल्लेखनीय है कि जैसा कि हम सुनते है कि जैन धर्म विश्वव्यापी था, उस खोज को यह पुस्तक प्रमाणिकता प्रदान करती है। लेखक डॉ. नरेन्द्रकुमार जैन ने महासभा के यशस्वी अध्यक्ष रहे स्व. निर्मलकुमारजी सेठी के साथ अनेकों बार इन स्थानों की यात्रा की व जैन श्रावकों के नियमों का पालन करते हुए महीनों फलाहार पर या भूखे रहकर जंगलों में जा-जाकर भाषा भिन्नता के बावजूद जैन आर्हत श्रमण संस्कृति को खोज निकाला। पुस्तक विमोचन अवसर पर दिल्ली विधायक दिनेश गोयल, तीर्थ अध्यक्ष जीवेन्द्र जैन, वरिष्ठ विद्वान प्रो. फुलचंद प्रेमी वाराणसी, डॉ. अनेकांत जैन दिल्ली, राजेन्द्र जैन महावीर सनावद, शैलेन्द्र जैन लखनऊ, वीरेन्द्र जैन टीकमगढ़, हेमचंद जैन, आर. सी. जैन, अजय जैन पत्रकार, प्रदीप जैन महामंत्री कविनगर सहित अनेक श्रेष्ठी महानुभाव उपस्थित थे। संचालन जीवेन्द्र जैन ने किया ।













Add Comment