समाचार

बीसा नरसिंहपुरा चैंपियंस ट्रॉफी प्रतियोगिता में छाया रोमांच : चेतन जैन की टीम बीएमडब्ल्यू ब्लास्टर्स जीती


दिगम्बर जैन बीसा नरसिंहपुरा नवयुवक मंडल (बीस पंथ आमनाय) के तत्वावधान में “बीसा नरसिंहपुरा चैंपियंस ट्रॉफी प्रतियोगिता 2026 22 मार्च को संपन्न हुई। तीन दिवसीय इस आयोजन में युवाओं का जोश, टीम भावना और समाज के प्रति जुड़ाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। नरसिंहपुरा से पढ़िए, यह खबर…


नरसिंहपुरा। श्री दिगम्बर जैन बीसा नरसिंहपुरा नवयुवक मंडल (बीस पंथ आमनाय) के तत्वावधान में “बीसा नरसिंहपुरा चैंपियंस ट्रॉफी प्रतियोगिता 2026 22 मार्च को संपन्न हुई। तीन दिवसीय इस आयोजन में युवाओं का जोश, टीम भावना और समाज के प्रति जुड़ाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला, जिसने पूरे नरसिंहपुरा समाज को एक नई ऊर्जा से भर दिया। मंडल के अध्यक्ष आशीष मेहता ने बताया कि यह केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समाज के सभी युवाओं को एक सूत्र में जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। सचिव मयंक सिपरिया एवं उनकी समर्पित टीम के प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक हुआ, जिसकी सभी ने खुलकर सराहना की और इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया। टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबलों में पुरुष वर्ग में कप्तान चेतन जैन की टीम बीएमडब्ल्यू ब्लास्टर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं महिला वर्ग में कप्तान वर्षा मेहता की टीम पांड्स ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर जीत हासिल की। सभी खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण और खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में यह मौजूद रहे

सचिव मयंक सिपरिया ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, उत्साह और आपसी सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने इसकी शोभा को और बढ़ाया। मुख्य अतिथि के रूप में ऋषभ जसिंगोत (अध्यक्ष), अनिल मेहता (सचिव), आतम हिंसावत, सुरेश अखावत, सुरेश भोरावत, कमलेश हाथी, अतुल चंडालिया तथा सिन्धी युवा संगठन से अभिषेक कालरा उपस्थित रहे और सभी ने इस आयोजन का आनंद लिया। मंडल की ओर से सभी खिलाड़ियों, सहयोगियों, प्रायोजकों एवं उपस्थित गणमान्य अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page