समाचार

मॉड्यूलर क्ले वर्क शॉप "क्ले करमा" मिट्टी से मूर्ति तक का प्रशिक्षण : नाटक की प्रस्तुति 19 अप्रैल को


महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2024 समिति द्वारा आयोजित 15 दिवसीय सांस्कृतिक आयोजनों में निर्वाण ग्रुप रायपुर द्वारा मॉड्यूलर क्ले वर्क शॉप “क्ले करमा” मिट्टी से मूर्ति तक का प्रशिक्षण दिया गया। निर्वाण ग्रुप की अध्यक्ष मोना जैन, तृप्ति बरडिया, सचिव आश्रिता जैन, मयूरी जैन ने बताया कि इस वर्कशॉप का आयोजन इस बार महोत्सव में पहली बार किया जा रहा है। पढ़िए प्रणीत जैन की रिपोर्ट…


रायपुर। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2024 समिति द्वारा आयोजित 15 दिवसीय सांस्कृतिक आयोजनों में निर्वाण ग्रुप रायपुर द्वारा मॉड्यूलर क्ले वर्क शॉप “क्ले करमा” मिट्टी से मूर्ति तक का प्रशिक्षण दिया गया। निर्वाण ग्रुप की अध्यक्ष मोना जैन, तृप्ति बरडिया, सचिव आश्रिता जैन, मयूरी जैन ने बताया कि इस वर्कशॉप का आयोजन इस बार महोत्सव में हमारे द्वारा पहली बार किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य है कि बच्चों से लेकर बड़े सभी हमारे देश की मिट्टी एवं हमारी विरासत जैन धर्म की संस्कृति से जुड़े रहें। अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा, महासचिव वीरेंद्र डागा और कोषाध्यक्ष अमित मूणत ने बताया कि इस एक दिवसीय वर्क शॉप में क्ले आर्ट के प्रशिक्षक अजय पोद्दार द्वारा लाइव बच्चों को मॉड्यूलिट का उपयोग कर आर्ट बनाना सिखाया गया।

इस वर्क शॉप में जैन धर्म के प्रतीक चिह्न बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। वर्कशॉप में कुल 150 छोटे बड़े बच्चो ने भाग लिया। जिसे दो वर्गों में बाटा गया था। वर्ग A में 7 साल से 14 साल के बच्चे और वर्ग B में 14 साल से बडों बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण देने वाले अजय पोद्दार ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से वर्क शॉप के साथ मुरल आर्ट क्ले, सेरामिक मुराल ऑनलाइन क्लासेज चलाते आ रहे हैं। उनके द्वारा पुणे, मुंबई, दिल्ली आर्ट कॉलेज में 10 दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया जाता है। ऑनलाइन क्लास में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगभग 250 लोग प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आज जिन बच्चों ने प्रशिक्षण लिया है, उनकी प्रतिस्पर्धा 20 अप्रैल को करवाई जायेगी। इस आयोजन में विशेष रूप से निर्वाण ग्रुप के अध्यक्ष मोना जैन, तृप्ति बरडिया, सचिव आश्रिता जैन, मयूरी जैन, वर्षा गुंडाहल, अंकिता गोलछा, मोनिका जैन, वर्षा संचेती, राशि झाबक, निधि जैन, बरखा जैन, खुश्बू साखला, पूजा जैन, श्वेता बोथरा, पायल झबाक, शेवी बाफना, श्रद्धा लोढ़ा, रूपल नवलखा, पूजा चोपड़ा, रुचि पारख, श्वेता बोहरा, श्वेता , विशेष कार्य हेतु मोना जैन, आश्रिता रायसोनी, तृप्ति बरडिया, वर्षा संचेती, मयूरी गोलछा, स्नेहा, निधि लोढ़ा, नीलू झाबाक, सरिता जैन, प्रीति जैन विशेष रूप से उपस्थित थीं।

भावपूर्ण प्रस्तुति दी

रात में श्रीकला ग्रुप गुजरात के सूरत से आए अंतरराष्ट्री कलाकारों ने नृत्य, संगीत, नाटक द्वारा द्वारा माता त्रिशाल के लाला भगवान महावीर पर बहुत ही सुंदर भावपूर्ण अदभुत प्रस्तुति दी। इस अद्भुत प्रस्तुति को देख कर धर्म प्रेमी बंधु आश्चर्य चकित रह गए। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा मंच गूंज उठा। सभी उपस्थित कलाकारों ने अपनी जैन धर्म की संस्कृति भगवान महावीर की उपदेश उनका संदेश आदि चीजों को बहुत अच्छे से प्रदर्शित किया।

निकाली गई प्रभात फेरी

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में आज की प्रभात फेरी प्रातः 6.30 बजे 17 अप्रैल को पंचशील नगर श्री उत्तमचंद जी मुथा के निवास स्थान पंचशील नगर होते हुए से पाम रेसीडेंसी कटोरा तालाब रायपुर में समाप्त हुई। शुक्रवार शाम 7.30 बजे से जैन दादाबाड़ी एम .जी रोड़ रायपुर में श्री दिगम्बर जैन महिला मंडल रायपुर द्वारा उपसर्गजयी सुकुमाल महामुनिराज की कथा मोक्ष के प्रेमी ( राग से वैराग्य की ओर) भव्य नाटिका का आयोजन किया गया है। ॉजिसकी संयोजक श्रद्धा योगेंद्र जैन (गुरुकृपा) सह संयोजक लवली जैन, रश्मि जैन, प्रियंका जैन, संध्या जैन, हिना जैन हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page