समाचार

दीपावली स्नेह मिलन समारोह एवं भाई दूज कार्यक्रम संपन्न : दीपमाला का त्योहार है दीपावली -ब्रह्माकुमारी माधुरी


प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय बी.एस. जैन कंपाउंड के तत्वावधान में दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मंचासीन अतिथियों द्वारा दीपप्रज्वलन के बाद दीप से दीप जलाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा 101 दीप प्रज्वलित कर दीपावली महापर्व मनाया गया। पढ़िए यह रिपोर्ट…


शाहगढ़। प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय बी.एस. जैन कंपाउंड के तत्वावधान में दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मंचासीन अतिथियों द्वारा दीपप्रज्वलन के बाद दीप से दीप जलाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा 101 दीप प्रज्वलित कर दीपावली महापर्व मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मुख्यवक्ता ब्रह्माकुमारी बहिन माधुरी दीदी छतरपुर, दीपा दीदी, सुमन दीदी, गोल्डी दीदी एवं विशेष प्रस्तुतियों वाले बच्चों का सम्मान तहसील प्रेस क्लब द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हुकुमचंद जैन जिला उपाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ अमरमऊ ने की। मुख्य अतिथि प्रकाश अदावनअध्यक्ष तहसील प्रेस क्लब शाहगढ़, रमेश विश्वकर्मा अमरमऊ रहे। संयोजन एवं संचालन ब्रह्माकुमारी दीपा दीदी एवं मनीष विद्यार्थी ने किया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी बहिन माधुरी दीदी ने अपनी उद्बोधन में कहा कि दीपावली दीपों का पर्व है। हम प्रतिदिन घर या मंदिर में एक-एक दीपक जलाते हैं लेकिन दीपावली के दिन हम सभी भगवान के समक्ष अनेक दीपक जलाते हैं। इसलिए इस त्योहार को दीपमाला या दीपों का त्योहार भी कहते हैं। हमारे घरों की साफ-सफाई के साथ घर में दीपों को जलाकर घर को पवित्र करते हैं। अंत में सभी ने लक्ष्मी जी की पूजा की। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का आभार ब्रह्माकुमारी दीपा बहिन ने व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
संपादक

About the author

संपादक

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page