समाचार

निशुल्क विराट दिव्यांग कैम्प का होगा आयोजन

ललितपुर. राजीव सिंघई। अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद द्वारा नि:शुल्क विराट दिव्यांग कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। परिषद के महासचिव अशोक जैन ने बताया कि यह 44वां दिव्यांग कैम्प आगामी दो अक्टूबर को रैन बसेरा (कोतवाली के सामने), ललितपुर में लगाया जाएगा।

इस कैम्प में दिव्यांगों को कृत्रिम अंग (हाथ- पैर ), पोलियोग्रस्त बच्चों को कैलिपर्स, ऑर्थोशूज( जूते) के अतिरिक्त श्रवणहीन बुजुर्गों को श्रवणयंत्र आदि उपलब्ध कराने के लिए चयन कर नाप लिया जाएगा। इन्हें दिल्ली स्थित कार्यशाला में बनाकर 16 अक्टूबर को यहीं प्रदान किया जाएगा।

कैम्प संयोजक समकित जैन के अनुसार जरूरतमंद दिव्यांगों को कैम्प में आने से पूर्व परिषद द्वारा निर्धारित प्रार्थना पत्र समकित जैन (9451333868), शशांक जैन (9506673313), डॉ. नितेश साहू (8958915639), रवि राजा (7080421421) से सम्पर्क कर प्राप्त कर वहीं जमा कराना होगा। इस कैम्प का आयोजन अवीर जैन व दिया जैन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शबनम जैन परिवार, नोएडा के सहयोग से किया जा रहा है। विदित है कि परिषद ललितपुर में ऐसे दिव्यांग कैम्प पूर्व में भी लगा चुकी है |

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page