समाचार

उत्खनन के दौरान मिली दिगंबर जैन प्रतिमाएं ः जैन समाज में खुशी की लहर 


अकोला महाराष्ट्र राज्य के अकोला जिला के मूर्तीजापुर तहसील के ग्राम माना में उत्खनन के दौरान दिगंबर जैन प्रतिमाएं मिलीं। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट


इंदौर। अकोला महाराष्ट्र राज्य के अकोला जिला के मूर्तीजापुर तहसील के ग्राम माना में उत्खनन के दौरान दिगंबर जैन प्रतिमाएं मिलीं। बताया जा रहा है कि माना ग्राम मे उत्खनन के दौरान श्री 1008 संभवनाथ भगवान, 1008 नेमिनाथ भगवान, श्री 1008 महावीर भगवान की प्रतिमाएं प्राप्त हुई हैं। इससे जैन समाज में खुशी की लहर है। सभी प्रतिमाएं श्रावक श्रेष्ठी श्री धर्मेंद्र जी आनंदराव अळसपुरकर जैन के घर पर रखी गई हैं। यह सूचना पवन जी धर्मेंद अळसपुरकर जैन ने दी है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page