इंदौर में श्री दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन छह लोगों ने आवेदन पत्र लिए, जिनमें से चार ने नामांकन जमा कर दिए। अंतिम तिथि 2 मार्च शाम 4 बजे तक निर्धारित है।
इंदौर । इंदौर में श्री दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। 1 मार्च से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया विधिवत प्रारंभ हो गई। समाज के लोगों में इस चुनाव को लेकर उत्साह और चर्चा का माहौल दिखाई दे रहा है।
छह ने लिए आवेदन पत्र
पहले दिन अध्यक्ष पद हेतु सुशील पंड्या, दिलीप पाटनी, आनंद कुमार गोधा, प्रिंसिपल टोंग्या, आशीष जैन एवं योगेश गोठने ने चुनाव अधिकारी एन.के. जैन से आवेदन पत्र प्राप्त किए।
चार प्रत्याशियों ने जमा किए नामांकन
इनमें से सुशील पंड्या, दिलीप पाटनी, प्रिंसिपल टोंग्या एवं आशीष जैन ने अपने-अपने नामांकन पत्र भरकर चुनाव अधिकारी को सौंप दिए। पहले ही दिन चार नामांकन जमा होने से मुकाबला रोचक होने के संकेत मिल रहे हैं।
2 मार्च तक का समय
अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि 2 मार्च शाम 4 बजे तक तय की गई है। आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं जमा करने का स्थान एस-118, यशवंत प्लाजा स्थित कार्यालय रखा गया है।













Add Comment