दिगंबर जैन महिला महा समिति की नेमि नगर जैन कॉलोनी की इकाई के सदस्यों द्वारा संपूर्ण इंदौर नगर में साधु परमेष्ठियों के दर्शन लाभ हेतु एक शानदार यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नगर के विभिन्न स्थलों पर भ्रमण करेगी और पुण्य लाभ अर्जित करेगी। पढ़िए गिरीश पाटोदी की यह रिपोर्ट…
इंदौर। दिगंबर जैन महिला महा समिति की नेमि नगर जैन कॉलोनी की इकाई के सदस्यों द्वारा संपूर्ण इंदौर नगर में साधु परमेष्ठियों के दर्शन लाभ हेतु एक शानदार यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नगर के विभिन्न स्थलों पर भ्रमण करेगी और पुण्य लाभ अर्जित करेगी। यात्रा की शुरुआत कॉलोनी में विराजमान मुनि संघ का आशीर्वाद लेकर की गई।
इस यात्रा में करीब 60-70 महिलाएं शामिल हुईं, जिन्होंने इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस समूह में शामिल प्रमुख सदस्यों में उर्मिला दोषी, शिलू पाटनी, स्मिता गंगवाल, ज्योति सेठी, निर्मला पाटोदी, कल्पना जैन, कल्पना बाकलीवाल, कुसुम गंगवाल, मधु जैन, और कोषालिया पतंगिया आदि शामिल हैं।
महा समिति की सभी पदाधिकारी इस यात्रा को संचालित कर रही हैं। नेमिनगर जैन समाज के सदस्यों ने भी इस शुभ यात्रा में उपस्थित होकर मंगलमय यात्रा का संदेश दिया। अध्यक्ष कैलाश लुहाड़िया, उपाध्यक्ष संदीप गंगवाल, मंत्री गिरीश पाटोदी और अशोक पाटनी ने शुभकामनाएं प्रेषित की। यह जानकारी कल्पना जी बाकलीवाल और स्मिता जी गंगवाल ने प्रदान की।













Add Comment