इंदौर. राजेश जैन दद्दू। एरोड्रम थाना क्षेत्र में विद्या पैलेस दिगम्बर जैन मंदिर के निर्माण के दौरान क्षेत्र के अन्य समाज के लोगों ने मंदिर के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर निर्माण कार्य रुकवा दिया। स्थानीय लोगों ने 1008 दिगम्बर जैन पार्श्वनाथ जिनालय मंदिर में तोड़फोड़ की। मंदिर के कांच भी तोड़े और मंदिर के कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इस घटना का युवा महासभा प्रवक्ता राजेश जैन दद्दू ने कड़ा विरोध किया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला संभाला।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
+1
+1












