समाचार

पुलक मंच परिवार ने जयपुर से की धार्मिक यात्रा : आचार्य वर्धमान सागर जी के पादप्रक्षालन का सौभाग्य मिला


पुलक मंच परिवार महारानी फार्म गायत्री नगर जयपुर द्वारा धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें संघ दर्शन, पादप्रक्षालन और विभिन्न तीर्थस्थलों पर दर्शन का सौभाग्य मिला। पढ़िए बीना टोंग्या की खास रिपोर्ट…


पुलक मंच परिवार महारानी फार्म गायत्री नगर जयपुर द्वारा 20 अगस्त 2025 को धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा के अंतर्गत सांगानेर स्थित चित्रकूट कॉलोनी में सुंदर सागर जी महाराज के संघ के दर्शन का लाभ लिया गया। आगे की यात्रा में टोक पहुँचकर वात्सल्य मूर्ति आचार्य 108 श्री वर्धमान सागर जी महाराज के पादप्रक्षालन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भक्तों ने शास्त्र और अष्ट द्रव्य से सुसज्जित भक्ति पूजा भी की।

यात्रा क्रम में आंवा, जहाजपुर और गुलगांव के दर्शनों का भी लाभ सभी श्रद्धालुओं को मिला।

इस धार्मिक यात्रा में पुलक मंच परिवार की बीना टोंग्या, मंजू सेवा वाली, रेखा झांझरी, गुड्डी पाटनी, राजकुमारी पाटोदी, रेखा सोगानी, विधा सोनी, अनिता, विजया सोनी, अरुणा, स्नेहा, सुनीता काला, जैन मती, मंजू काला सहित अनेक सदस्य भक्ति भाव से उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page