राष्ट्रीय खंडेलवाल दिगम्बर जैन संगठन और केसरिया जैन गरबा मंच की ओऱ से भगवान महावीर जन्मकल्याणक पर भजन और भक्ति संध्या आयोजित होगी। पढ़िए राजेश जैन की विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। राष्ट्रीय खंडेलवाल दिगम्बर जैन संगठन और केसरिया जैन गरबा मंच की ओऱ से भगवान महावीर जन्मकल्याणक पर भजन और भक्ति संध्या आयोजित होगी। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध भजन गायक पंकज जैन भजन प्रस्तुत करेंगे। संगठन की ओर से आरती थाली सजाओ प्रतियोगिता भी होगी, जिसमें प्रथम इनाम 1100 रुपए का, द्वितीय 1000 रुपए का, तृतीय 900 रुपए का, चतुर्थ 800 रुपए का और पंचम 700 रुपए का रखा गया है।
इस मौके पर अपने हाथों से सजा कर लाई आरती की थाली से महाआरती में सहभागिता का पुण्यार्जन भी मिलेगा। संदीप शीतल पहाड़िया ने बताया कि कार्यक्रम में धार्मिक प्रश्न मंच का आयोजन होगा, जिसमें हर सही जवाब पर आकर्षक इनाम मिलेगा। इसके बाद स्वर्ण रजत दीपों से भव्य संगीतमय महाआरती होगी। वहीं नेमीनाथ जिनालय, मल्हार गंज में शाम 7.30 भगवान महावीर को पालना झुलाओ कार्यक्रम होगा।













Add Comment