उज्जैन के दिगंबर जैन मंदिर नमकमंडी के अध्यक्ष और परम गुरु भक्त श्री प्रकाशचंद जी कासलीवाल का 18 सितंबर 2025 को देवलोक गमन हो गया। फेडरेशन परिवार और समाजजनों ने गहरी संवेदना व्यक्त की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
उज्जैन। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन जी रुचि जी कासलीवाल उज्जैन के बड़े पापा एवं फेडरेशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरबाला जी कासलीवाल उज्जैन के पति, दानवीर एवं दिगंबर जैन मंदिर नमकमंडी उज्जैन के अध्यक्ष, परम गुरु भक्त प्रकाशचंद जी कासलीवाल का देवलोक गमन 18 सितंबर 2025 गुरुवार को हो गया है।
इस दुखद समाचार से जैन समाज एवं फेडरेशन परिवार में शोक की लहर व्याप्त हो गई। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन परिवार के अमित कासलीवाल, मनोहर झांझरी, विनय जेन, राकेश विनायका, राजेश जैन दद्दू, प्रदीप चौधरी एवं शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल सहित समाज के वरिष्ठ डॉ. जैनेन्द्र जैन, सुशील पांड्या, हंसमुख गांधी, टीके वेद, भूपेंद्र जैन आदि ने गहरी संवेदना प्रकट की।
सभी ने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में उच्च स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को संबल एवं धैर्य प्रदान करें। इस घड़ी में संपूर्ण फेडरेशन परिवार जैन कासलीवाल परिवार के साथ खड़ा है।













Add Comment