समाचार

जहाजपुर जैन मंदिर में चोरी के आरोपियों को पकड़ने की मांग मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन 


सकल दिगंबर जैन समाज एवं नवयुवक मंडल नौगामा ने स्वस्तिधाम जहाजपुर भीलवाड़ा में हुई चोरी को लेकर कड़ा विरोध जताया है। दिगंबर जैन समाज नौगामा की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,उप मुख्यमंत्री दिव्या कुमारी,पुलिस कमिश्नर के नाम ज्ञापन भेजा है। नौगामा से पढ़िए, सुरेशचंद्र गांधी की यह खबर…


नौगामा। सकल दिगंबर जैन समाज एवं नवयुवक मंडल नौगामा ने स्वस्तिधाम जहाजपुर भीलवाड़ा में हुई चोरी को लेकर कड़ा विरोध जताया है। दिगंबर जैन समाज नौगामा की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,उप मुख्यमंत्री दिव्या कुमारी,पुलिस कमिश्नर के नाम ज्ञापन भेजा है। जैन तीर्थ पर अब तक की सबसे बड़ी चोरी की वारदात हुई है। जहां से अज्ञात चोरों ने भगवान मुनिसुव्रतनाथ जी के मंदिर से 1 किलो सोने का आभामंडल 4 किलो चांदी चुरा ली।

इससे जैन समाज में रोष व्याप्त है। सीसीटीवी फुटेज में चोर एवं उनकी बाइक स्पष्ट नजर आ रही है। राज्य सरकार से मांग की गई है कि शीघ्र चोरों को पकड़कर कठोर से कठोर सजा दी जाए और चोरी किया गया सोना और चांदी शीघ्र बरामद की जाए। इस अवसर नवयुवक मंडल अध्यक्ष मुकेशचंद्र गांधी, विधानाचार्य रमेशचंद्र गांधी जैन समाज प्रवक्ता सुरेशचंद्र, जैन समाज कोषाध्यक्ष रमलाल जैन, प्रदीप पिंडारमियां, विपुल पंचोली, भरत गांधी, कैलाश मोदी, सुभाष नानावटी, केसरीमल पंचोली, भरत पंचोरी, हंसमुख गांधी नरेश जैन, जीव दया परिवार के उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page