समाचार

महावीर जन्म कल्याणक जयंती : मध्य प्रदेश के बूचड़खाने, मांस, मछली, अंडे के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग


महावीर जन्म कल्याणक जयंती के दिन जैन समाज ने पूरे मध्य प्रदेश के बूचड़खाने मांस मछली अंडे के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। महावीर जन्म कल्याणक जयंती के दिन जैन समाज ने पूरे मध्य प्रदेश के बूचड़खाने मांस मछली अंडे के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग है। जीवदया प्रेमी विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने स्वायत शासन अधिकारी व मुख्य मंत्री को पत्र भेजकर निवेदन किया है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जैन धर्म की महावीर जन्म कल्याणक जयंती दिनांक 21 अप्रेल रविवार को आ रही है।

महावीर जन्म कल्याणक जयंती के दिन पूरे भारत के बूचड़खाने मांस मछली अंडे के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश पारित किया जाए व समस्त आयुक्त नगरनिगम समस्त आयुक्त नगर परिषद समस्त अधिशासी अधिकारी नगरपालिका समस्त जिलाधीश समस्त पुलिस अधीक्षक मध्यप्रदेश को आदेश जारी करें कि पूरे भारत में जैन धर्म मे अहिंसा में आस्था रखने वालों की भावना को देखते हुए पूर्ण प्रतिबंध का आदेश जारी करें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page