समाचार

ताजगंज जैन मंदिर में विधान के साथ दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ : l श्री पारसनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में इक्कीस परिवारों ने किए मंगल कलश स्थापना


आगरा के ताजगंज स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में 28 अगस्त से दस दिवसीय दशलक्षण महापर्व की शुरुआत हुई। पंडित आदर्श जैन शास्त्री के निर्देशन में महामंडल विधान संपन्न हुआ, जिसमें कई परिवारों ने अभिषेक और शांतिधारा का सौभाग्य प्राप्त किया। पढ़िए संजय जैन की खास रिपोर्ट…


आगरा। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, ताजगंज में दस दिवसीय दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ हुआ। 28 अगस्त को पंडित आदर्श जैन शास्त्री के निर्देशन में दशलक्षण महामंडल विधान की शुरुआत की गई।

मूलनायक पारसनाथ भगवान का प्रथम कलश अभिषेक करने का सौभाग्य अभिषेक जैन को प्राप्त हुआ, वहीं शांतिधारा करने का पुण्य सुबोध जैन, सचिन जैन, विजय जैन, मधुर जैन और योगेश जैन को मिला। इसके उपरांत इक्कीस परिवारों ने विधान के मांडले पर मंगल कलश स्थापित किए।

दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म का विधान

मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि दशलक्षण पर्व के दूसरे दिन 29 अगस्त को उत्तम मार्दव धर्म का विधान मनाया जाएगा। इस अवसर पर संजय जैन, विजय जैन, योगेश जैन, विनय जैन, पारस जैन, मीरा जैन, रितु जैन, सपना जैन, सरोज जैन, गीता जैन सहित समस्त ताजगंज जैन समाज ने सहभागिता की। यह आयोजन दस दिनों तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चलता रहेगा, जिसमें समाज की महिलाओं, युवाओं और बच्चों की विशेष भागीदारी रहेगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page