समाचार

मुख्यमंत्री द्वारा उदघाटन की गई गोशाला का जैन समाज ने किया स्वागत : आचार्य विद्यासागरजी के नाम पर हो गोशालाओं का नाम


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को प्रथम कामधेनु गोशाला का भूमि पूजन किया। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कांसल ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि आचार्य श्री के गो संरक्षण के लिए किए कार्यों को देखते हुए गोशालाओं का नाम आचार्य श्री विद्यासागरजी के नाम पर किया जाए। इंदौर से पढ़िए यह खबर…


इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को प्रथम कामधेनु गोशाला का भूमि पूजन किया। भारत वर्ष में आरंभ काल से ही गो माता का विशेष स्थान रहा है। हिन्दू सनातन परंपरा अनुसार गोमाता में तैंतीस करोड़ देवी-देवताओं का वास बताया गया है।

गोशालाओं के विषय में जैन समाज का विशेष योगदान रहा है। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की प्रेरणा से देशभर में सैकड़ों दयोदय गोशालाएं संचालित हो रही है। जिन शासन एकता संघ एवं विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू एवं मयंक एवं फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कांसल एवं सकल जैन समाज ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि आचार्य श्री द्वारा गो संरक्षण के विषय में किए गए कार्यों को देखते हुए कामधेनु गोशालाओं का नाम आचार्य विद्यासागरजी महाराज के नाम पर किया जाए। इससे समाज में आचार्य श्री द्वारा किए लोक उपकारी कार्यों के अवदान के बारे में जागृति फैलेगी और समाज सत्कार्यों के लिए प्रेरित होगा। साथ ही आचार्य श्री के नाम से करने से आचार्य श्री के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page