समाचार

युवाओं ने बढ़ाया समाज का मान : सीए बनने पर दी बधाई


 जैन समाज कोडरमा के पदाधिकारी और निर्वतमान पार्षद पिंकी जैन ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिग्री लेने पर जैन समाज के युवा अक्षय जैन, श्रेय जैन, शिवानी जैन को बधाई दी और भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त हो इसके लिए शुभकामना दीं। पढ़िए यह रिपोर्ट..


झुमरीतिलैया। जैन समाज कोडरमा के पदाधिकारी और निर्वतमान पार्षद पिंकी जैन ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिग्री लेने पर जैन समाज के युवा अक्षय जैन, श्रेय जैन, शिवानी जैन को बधाई दी और भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त हो इसके लिए शुभकामना दीं। पिंकी जैन ने कहा कि जिले के लिए गौरव की बात है कि समाज के युवा आज शिक्षा के क्षेत्र में झुमरीतिलैया शहर का गौरव बढ़ा रहे हैं।

मैं उनके माता-पिता और उनके स्कूल शिक्षकों को भी नमन करती हूं जिन्होंने इतना अच्छा संस्कार और अच्छी शिक्षा प्राप्त करने में सहयोग प्रदान किया । बच्चे जब शिक्षित होते हैं तब वह अपने भाई बहन माता-पिता परिवार को आर्थिक रूप से भी मजबूती प्रदान करते हैं और राष्ट्र निर्माण में सहयोग प्रदान करते हैं। जैन समाज के मंत्री नरेंद्र झाझंरी, सह मंत्री राज छाबड़ा, पूर्व मंत्री ललित सेठी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र काला भंडारी, सुनील जैन, सुशील छाबड़ा, सुरेश झाझंरी, जय कुमार गंगवाल ,दिलीप बाकलीवाल ,अनूप-पिंकी सेठी, राजकुमार अजमेरा, नवीन जैन ने उनकी सफलता पर बधाई दी।

सीए की डिग्री मिलने पर अक्षय जैन के माता पिता अंजना -संदीप सेठी ,श्रेय जैन के माता-पिता बबीता-नवीन सेठी, शिवानी जैन के माता-पिता सुनीता मनोज जैन ने खुशी व्यक्त की और कहा कि बच्चों की सफलता से पूरे परिवार का गौरव बढ़ा है ओर मैत्री समूह के वरिष्ट सदस्य मनीष सेठी ने कहा कि युवाओं के लिए सभी युवा प्रेरणा स्रोत है। शिक्षा के क्षेत्र में जुनून और लगन होना चाहिए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page