समाचार

मुनि पूज्य सागर के होंगे प्रवचन : आओ गोम्मटगिरी पर वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ


आस्था के तीर्थ गोम्मटगिरी पर एक वृक्ष अपने और अपनों के नाम 28 जुलाई को लगाए जाएंगे। अपनों का लाकर महामहिम आचार्य श्री विद्यासागर जी गणाचार्या श्री विराग सागर जी के नाम से वृक्ष लगाएं और पुण्य कमाएं।


इंदौर। आस्था के तीर्थ गोम्मटगिरी पर एक वृक्ष अपने और अपनों के नाम 28 जुलाई को लगाए जाएंगे। अपनों का लाकर महामहिम आचार्य श्री विद्यासागर जी गणाचार्या श्री विराग सागर जी के नाम से वृक्ष लगाएं और पुण्य कमाएं। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि आपके द्वारा लगाए जाने वाले सभी वृक्ष पौधे नहीं, 8 से 12 फीट के पेड़ हैं सभी पल्लवित होंगे गारंटी के साथ। 20 से 25 हजार समाजजनों की उपस्थिति में गोम्मटगिरी पर हो रहे वृहद् वृक्षारोपण में सहयोगी व साक्षी बनें। इस हरियाली महोत्सव में परम पूज्य मुनि श्री पूज्य सागर जी के सुबह 9 बजे से मंगल प्रवचन होंगे। इस हरियाली महोत्सव के संयोजक नकुल पाटोदी, पीकेश जैन ने कहा कि मुनि श्री जी के प्रवचन पश्चात मध्य प्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री कैलाशजी विजयवर्गीय, महापौर एवं राजेन्द्र राठौर का सम्मान गोम्मटगिरी ट्रस्ट, दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद एवं समाज जनों द्वारा किया जाएगा।

दिन भर वृक्षारोपण/ डीजे पर सुमधुर संगीत, इंदौर के 100 वर्ष पुराने 125 जिनालय व नये जिनालय के नाम से वृक्षारोपण सभी की तख्ती लगेगी। 2000 से अधिक परिवार पूर्व स्वीकृति अनुसार वृक्ष लगाएंगे। 125 जिनालय के अध्यक्ष, मंत्री, प्रतिनिधि, पुरुष, महिला, बच्चे उपस्थित होंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page