समाचार

बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा


भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर महामुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से संचालित प्रामाणिक पाठशाला के मार्गदर्शन में श्री विद्यानंद जी बाल संस्कार पाठशाला, कालकाजी, नई दिल्ली ने वीराथन दौड़ का आयोजन किया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


नई दिल्ली। भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर महामुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से संचालित प्रामाणिक पाठशाला के मार्गदर्शन में श्री विद्यानंद जी बाल संस्कार पाठशाला, कालकाजी, नई दिल्ली ने वीराथन दौड़ का आयोजन किया। हितेष जैन एडवोकेट (दिल्ली), राष्ट्रीय महामंत्री, भारतीय विद्यावाणी समूह ने बताया कि इस दौड़ मे सभी बच्चे अपने परिवार जन के साथ बहुत ही उत्साह के साथ श्वेत कुर्ता पैजामा पहन कर आए एवं लाल रंग की टोपी में सभी मनमोहक लग रहे थे।

वीराथन दौड़ में सभी ने बैनर और झंडे के साथ जिन धर्म की खूब प्रभावना की और भगवान महावीर के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। इस धार्मिक आयोजन के बाद सभी ने स्वल्पाहार किया, तत्पश्चात् सेल्फी पॉइंट पर सब बच्चों को प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौड़ में 100 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया और तन, मन, धन से सहयोग दिया। इस आयोजन को सफल बनाने का श्रेय ज्योति जैन, रेखा गोयल जैन, संध्या जैन, उषा जैन, नूतन जैन, निशा जैन, साक्षी जैन, डीवी जैन, प्रिया जैन, रानी जैन, लता एवं सभी बच्चो के अभिभावकों को जाता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page