कामां में होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जैन समाज कामां के प्रतिनिधि मंडल ने उनके निज निवास पर भेंट कर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने सहर्ष ही महोत्सव में पधारने की स्वीकृति प्रदान की। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…
कामां। नगर में आयोजित होने जा रहे पंचकल्याणक महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जैन समाज कामां के प्रतिनिधि मंडल ने उनके निज निवास पर भेंट कर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने सहर्ष ही महोत्सव में पधारने की स्वीकृति प्रदान की। प्रथम गणिनी आर्यिका विजयमती माताजी की जन्मभूमि कामां में आचार्य सुनील सागर महाराज के सानिध्य में 10 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित होने जा रहे भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए भजनलाल शर्मा को रविन्द्र जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष भरतपुर द्वारा निमन्त्रण दिया गया तो मुख्यमंत्री जी ने अपनी सहर्ष स्वीकृति प्रदान की।
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति से प्राप्त सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में आमंत्रण का निवेदन जयपुर स्थित कार्यालय पहुंच कर रवींद्र जैन जुरहरा, टी सी जैन भरतपुर, रोहित जैन द्वारा दिया गया। इस अवसर पर जैन समाज व पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति कामां की तरफ से जैन साधु- साध्वियों के विहार में सुरक्षा व वर्षायोग हेतु स्थान उपलब्ध करवाने पर मुख्यमंत्री व राजस्थान सरकार को धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया।

असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को दिया निमंत्रण
महोत्सव समिति के अनिल जैन,पंकज जैन पथराली वाले, संजय जैन सर्राफ, भारत जैन,रवि जैन द्वारा जयपुर स्थित निवास पर असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को आमंत्रण देकर अभिनंदन किया गया। महोत्सव समिति के महामन्त्री संजय जैन बड़जात्या ने बताया कि 63 वर्ष उपरांत जैन समाज कामां में शांतिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम के साथ किया जाना प्रस्तावित है, जिसे लेकर जैन समाज कामां में जबरदस्त उत्साह है।













Add Comment