समाचार

आचार्यश्री सुनीलसागर जी ससंघ का चातुर्मास नेमिनगर में : आचार्य श्री संघ के विहार में सहयोगी बनने की अपील 


आचार्यश्री आदि सागर जी (अकंलीकर) परंपरा के चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज ससंघ का भव्य चातुर्मास 2026 स्थित नेमिनगर जैन कॉलोनी में अत्यंत श्रद्धा भक्ति भाव से होगा। यह शहर का सौभाग्य होगा, जब वात्सल्य निधि का ऐतिहासिक चातुर्मास यहां होने जा रहा है। आचार्य ससंघ 20 जून से दाहोद से इंदौर चातुर्मास के लिए विहार करेंगे और इंदौर में 5 जुलाई को भव्य मंगल प्रवेश होने की संभावना है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। आचार्यश्री आदि सागर जी (अकंलीकर) परंपरा के चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज ससंघ का भव्य चातुर्मास 2026 स्थित नेमिनगर जैन कॉलोनी में अत्यंत श्रद्धा भक्ति भाव से होगा। यह शहर का सौभाग्य होगा, जब वात्सल्य निधि का ऐतिहासिक चातुर्मास यहां होने जा रहा है। आचार्य ससंघ 20 जून से दाहोद से इंदौर चातुर्मास के लिए विहार करेंगे और इंदौर में 5 जुलाई को भव्य मंगल प्रवेश होने की संभावना है। आचार्यश्री दाहोद से राणापुर, झाबुआ, धार, देपालपुर, बनेडिया जी से होते हुए इंदौर पधारेंगे। इंदौर और आसपास के सभी शहरों के धार्मिक श्रद्धालु गण एवं विभिन्न संस्थाएं दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच एवं महिला जाग्रति मंच, दिगम्बर जैन आम समाज संगठन, इंदौर शहर के खंडेलवाल जैन समाज, बघैरवाल जैन समाज, परवार जैन समाज, हुमड जैन समाज, जैसवाल जैन समाज, खरोआ जैन समाज एवं अन्य सभी दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष एवं महामंत्री के अलावा दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, अखिल भारतीय विश्व जैन संगठन, इंदौर शहर में कार्यरत 28 दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, दिगंबर जैन महासमिति, दिगंबर जैन महिला संगठन, भारत वर्षीय दिगंबर जैन खंडेलवाल महासभा, इंदौर स्थित विभिन्न जिनालयों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग देने वाले महिला मंडल के अध्यक्ष महामंत्री से अनुरोध है कि आप एक दिन के विहार के संघपति बनें। आप अपने परिवार के नाम से भी यह पुण्य कार्य कर सकते हैं। आपको महाराज श्री संघ के साथ पैदल विहार करना है और आचार्य संघ के आहार के लिए चौके में सहयोग करना है। आपके भोजन की निःशुल्क संपूर्ण व्यवस्था साथ में चल रही भोजनशाला में रहेगी। आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के दाहोद से इंदोर विहार में अपना सहयोग देकर विहार में एक दिन के संघपति बनकर असीमित पुण्य संचय करें। आप हमें अपने संगठन, कॉलोनी और परिवार का नाम विहार के लिए लिखवाएं। श्री दिगंबर जैन समाज नेमि नगर जैन कॉलोनी के अध्यक्ष कैलाश लुहाड़िया, महामंत्री गिरीश पाटोदी तथा चातुर्मास प्रमुख संयोजक इंद्रकुमार सेठी ने यह अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page