समाचार

आचार्यश्री का पावन वर्षायोग विरागोदय तीर्थ पथरिया में होगा: चातुर्मास कलश स्थापना शनिवार को होगी 


आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी संसघ (25 पिच्छी) का 2025 चातुर्मास विरागोदय तीर्थ पथरिया में होने जा रहा है। 10 जुलाई गुरुवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव सुबह 8 बजे से होगा। वीर शासन जयंती 11 जुलाई शुक्रवार को सुबह 8 बजे से मनाई जाएगी। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी संसघ (25 पिच्छी) का 2025 चातुर्मास विरागोदय तीर्थ पथरिया में होने जा रहा है। 10 जुलाई गुरुवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव सुबह 8 बजे से होगा। वीर शासन जयंती 11 जुलाई शुक्रवार को सुबह 8 बजे से मनाई जाएगी। भव्ययाती ’चातुर्मास मंगल कलश स्थापना 12 जुलाई शनिवार’दोपहर 2 बजे से होगी।

इस महोत्सव में प्रदेश भर एवं सभी राज्यों से समाज श्रेष्ठी एवं समाज जन पथरिया पहुंच रहे हैं। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इसी श्रृंखला में इंदौर नगर से भी बड़ी की संख्या में गुरु भक्त समाज जन पहुंच कर नमोस्तु शासन जयवंत हो को गुंजायमान करेंगे। महोत्सव के आयोजक सकल दिगंबर जैन समाज पथरिया और विरागोदय तीर्थ पथरिया हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page