मदनगंज-किशनगढ़। जीवन ज्योति नगर निवासी विभांशी बैद ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड में 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे परिवार का नाम रोशन किया है। विभांशी समाजसेवी राजेन्द्र शोभा बैद की पौत्री, रविन्द्र संगीता की पुत्री और चन्द्रप्रकाश आरती बैद की भतीजी है। बैद का लक्ष्य आईआईटी कर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाना है। उल्लेखनीय है कि इस परिवार के अक्षत बैद ने गत वर्ष 12वीं और सृष्टि बैद ने 10वीं में 95 प्रतिशत अंक लाकर गौरवान्वित किया था, अब विभांशी ने यह क्रम इस बार बरकरार रखा है।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
+1
+1













Add Comment