📰 समाचार

समाचार

देश, दुनिया और आपके शहर के समाचार

महावीर इंटरनेशनल के पदाधिकारियों ने डूंगरपुर के रोग निदान केंद्र का किया विजिट: कपड़े की थैली ‘मेरी सहेली’ का लोकार्पण

महावीर इंटरनेशनल के गढ़ी परतापुर, डडूका, अरथूना एवं नौगामा केंद्रों के पदाधिकारियों ने डूंगरपुर स्थित रोग निदान केंद्र एवं निशक्त जन कल्याण केंद्र की गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर ‘मेरी सहेली’ अभियान के तहत कपड़े की थैलियों का लोकार्पण कर प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश दिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी अजीत कोठिया की यह रिपोर्ट।

डूंगरपुर Shreephal Jain News 10-08-2026, 06:58 pm

13 अगस्त से गुदड़ी मंसूर खां जैन मंदिर में शुरू होगा 16 दिवसीय शांतिनाथ विधान: मंदिर व्यवस्थापक एवं पुजारीगण ने किया पत्रिका का विमोचन

आगरा के गुदड़ी मंसूर खां स्थित श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से 13 से 28 अगस्त तक 16 दिवसीय शांतिनाथ महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ आयोजित होगा। पढ़िए श्रीफल साथी शुभम जैन की यह रिपोर्ट।

आगरा Shreephal Jain News 10-08-2026, 06:56 pm

प्रतिमाधारी मनोरमा बाई जैन ने आचार्य श्री वर्धमान सागर जी को चढ़ाया दीक्षा हेतु श्रीफल: 19 अगस्त को सीकर में मुकुट सप्तमी पर 7 जैनेश्वरी दीक्षाएं, सनावद के लिए गौरव का विषय

सनावद की 81 वर्षीय प्रतिमाधारी मनोरमा बाई जैन ने जैनेश्वरी दीक्षा हेतु आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर जी महाराज को श्रीफल समर्पित कर निवेदन किया, जिसे आचार्यश्री ने स्वीकार कर स्वीकृति प्रदान की। 19 अगस्त को सीकर में 7 जैनेश्वरी दीक्षाएं प्रस्तावित हैं। पढ़िए श्रीफल साथी सन्मति जैन काका की यह रिपोर्ट।

सनावद सन्मति जैन काका 10-08-2026, 05:12 pm

तीर्थंकर नाम कर्म प्रकृति का बंध होता है आहारदान से: मुनि श्री हितेंद्र सागर जी ने मन वचन काय से भक्ति करने की दी सीख, सीकर में होगी 19 अगस्त को 7 दीक्षा

आचार्य वर्धमान सागर धर्म वात्सल्य वर्षायोग चातुर्मास समिति, श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, बीस पंथ आम्नाय प्रबंध समिति की ओर से सकल दिगम्बर जैन समाज के सहयोग से राजकीय अतिथि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज 19 अगस्त को सप्त ऋषियों को जैनेश्वरी दीक्षा दंग की नसिया पारस नाथ भवन परिसर में प्रदान करेंगे। सीकर से पढ़िए, डॉ.राजेश पंचोलिया की यह खबर...

सीकर Shreephal Jain News 10-08-2026, 04:30 pm

जिनवाणी ज्ञान गंगा : भाषा और संस्कारों के सेतु निर्माण की अभिनव पहल

मुनि श्री सुधासागर महाराज के मंगल आशीर्वाद और जैन इंटरनेशनल एकता ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से जिनवाणी ज्ञान गंगा ऑनलाइन क्लासेज देश-विदेश के विद्यार्थियों को दो माह में हिंदी बोलना, पढ़ना और लिखना सिखा रही हैं। लगभग 150 विद्यार्थी वर्तमान में इससे जुड़े हैं। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।

मुरैना Shreephal Jain News 10-08-2026, 04:27 pm

आचार्यश्री विनिश्चय सागर के सान्निध्य में विमलकीर्ति स्मृति-ग्रंथ संपादक मंडल की बैठक संपन्न: गणाचार्य श्री विरागसागर महाराज के जीवन एवं अवदान पर केंद्रित होगा स्मृति-ग्रंथ

गाजियाबाद में आचार्यश्री विनिश्चय सागर के सान्निध्य में विमलकीर्ति स्मृति-ग्रंथ संपादक मंडल की बैठक हुई। ग्रंथ में गणाचार्य विरागसागर महाराज के तप, साधना, साहित्य, शिक्षा, संस्कृति और समाजोपयोगी अवदान को शोधपरक रूप में संकलित करने का निर्णय लिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।

गाजियाबाद Shreephal Jain News 10-08-2026, 04:25 pm

चातुर्मास साधु-संतों का ही नहीं, श्रावकों का भी होता है : आचार्यश्री उदारसागर मुरैना में धर्मसभा में आचार्यश्री ने कहा—प्रवचन सुनना ही नहीं, जीवन में उतारना चातुर्मास की वास्तविक सार्थकता

मुरैना के बड़े जैन मंदिर में आचार्यश्री उदारसागर महाराज ने कहा कि चातुर्मास साधु-संतों के साथ श्रावकों के लिए भी धर्माराधना, आत्मचिंतन और संयम का अवसर है। उन्होंने संतों के सान्निध्य, सेवा और प्रवचनों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।

मुरैना Shreephal Jain News 10-08-2026, 02:53 pm

जितना बड़ा बनोगे उतना छोटा बनना पडे़गा: अवगत सोमवार को देशना में मुनिश्री सुधासागर जी ने भक्तामर और णमोकार का महत्व और प्रभाव से कराया

इंदौर की धरती पर छत्रपतिनगर स्थित दलाल बाग में मुनि पुंगव सुधासागर जी महाराज ने अपनी देशना में ऐसी अमृतवाणी का रसपान कराया कि सारे भक्त भक्ति से लबरेज हो गए। सोमवार को प्रातःकाल प्रवचन की बेला में मुनिश्री ने कहा कि छोटा बनने से ही बड़ा बनने की शुरूआत होती है। भक्त बनने से ही भगवान बनने की शुरूआत होती है। मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी ने आगे कहा कि जितना बड़ा बनना चाहते हो तो उससे पहले उतना छोटा तो बनो। तुम सबसे बड़ा बन सकते हो। सिद्ध भगवान सबसे बड़े हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बनना कोई मुश्किल नहीं है। इसके लिए पहले अपने को छोटा तो साबित करो। राजा के सामने राजा बनने की कोशिश करोगे तो कुचल दिए जाओगे। राजा के सामने प्रजा ही बनना पड़ेगा।

इंदौर Shreephal Jain News 10-08-2026, 02:04 pm

तीर्थों की रक्षा के लिए बहुत बड़ा जमीर चाहिए: आचार्य श्री सुनील सागर जी ने तीर्थों के संरक्षण पर दिया जोर

चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज ने रविवार को अपने प्रवचन में कहा कि नए-नए तीर्थ मंदिर बने इनकी भी जरूरत है किंतु हमें हमारे पुराने तीर्थो-मंदिरों का भी ख्याल रखना होगा। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल साथी सतीश जैन की यह खबर...

इंदौर Shreephal Jain News 10-08-2026, 12:22 pm

देशभर में राजसमंद से सकल जैन जागृति जनगणना अभियान का आगाज: राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष विकेश मेहता ने जैन समाज से एकजुट होकर जागरूकता अभियान से जुड़ने का किया आह्वान

राजसमंद से सकल जैन जागृति जनगणना अभियान की शुरुआत की गई। राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष विकेश मेहता ने संतों से आशीर्वाद लेकर जैन समाज को जनगणना के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। साध्वी हंस श्री महासती ने समाज में जागरूकता फैलाने का आश्वासन दिया। पढ़िए श्रीफल साथी सुरेश चंद्र गांधी नौगामा की यह रिपोर्ट।

राजसमंद सुरेश चंद्र गांधी 10-08-2026, 11:37 am

इंदौर के युवा आज साबित करें कि यह चातुर्मास हमारा है: मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने युवा सम्मेलन में सेवा, धर्म परायणता और मुनियों की सेवा की सीख दी

दलाल बाग के विशाल पांडाल में रविवार को युवावर्ग का सैलाब उमड़ पड़ा। छत्रपतिनगर के दलाल बाग में आयोजित युवा सम्मेलन में युवाओं को आशीर्वाद देते हुए मुनि पुंगव सुधासागर जी महाराज ने कहा कि युवा शक्ति ही समाज, धर्म और सेवा के जज्बे को संरक्षित रख सकते हैं। इंदौर से पढ़िए, प्रीतम की यह खबर...

इंदौर Shreephal Jain News 09-08-2026, 09:26 pm

पंथ मत बनाओ, पथ पर चलो : पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ने कहा—सत्य जानो, सत्य मानो और जीवन में आत्मपरिवर्तन लाओ

दिल्ली के ऋषभोदय में पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ने धर्मसभा में सरलता, मधुर व्यवहार, सत्य, क्षमा और आत्मपरिवर्तन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पंथ और सम्प्रदाय के नाम पर विभाजन नहीं, बल्कि श्रेष्ठ पथ पर चलना चाहिए। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक अशोक पाटील की यह रिपोर्ट।

दिल्ली अभिषेक अशोक पाटील 09-08-2026, 09:24 pm

आचार्यश्री उदारसागरजी महाराज ससंघ के वर्षायोग का हुआ मंगल कलश स्थापना समारोह: धर्माराधना के संकल्प के साथ शुरू हुआ चातुर्मास

आचार्यश्री उदारसागरजी महाराज ससंघ के पावन वर्षायोग का मंगल कलश स्थापना समारोह श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन-वंदन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।

मुरैना Shreephal Jain News 09-08-2026, 09:22 pm

गुरु सान्निध्य और आशीर्वाद के साथ अंकिता वरुण सारगिया ने मनाया जन्मदिन: आचार्य श्री सौभाग्य सागरजी महाराज ने दिया प्रशस्ति पत्र और मंगल आशीर्वाद

बांसवाड़ा के सारगिया परिवार की बहू एवं डडूका के कोठिया संयुक्त परिवार की बेटी अंकिता वरुण सारगिया ने जन्मदिन होटल-कैफे में पार्टी और मोमबत्तियां बुझाकर मनाने के बजाय गुरु सान्निध्य एवं आशीर्वाद के साथ मनाया। आचार्य श्री सौभाग्य सागरजी महाराज ने उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट कर मंगल आशीर्वाद दिया। श्रीफल साथी की रिपोर्ट

बांसवाड़ा Shreephal Jain News 09-08-2026, 09:19 pm

कुण्डलपुर में मुनि समतासागर-पवित्रसागर महाराज ससंघ के चातुर्मास कलश की भव्य स्थापना: देशभर से उमड़े श्रद्धालु, संत सान्निध्य से धर्मचेतना जागृत करने का संदेश

कुण्डलपुर में निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज एवं मुनि श्री पवित्रसागर महाराज ससंघ के चातुर्मास कलश स्थापना समारोह में देशभर से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, कलश स्थापना और धर्मसभा के बीच संत सान्निध्य, आत्मचिंतन एवं संयम का संदेश दिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।

कुण्डलपुर (दमोह) राजीव सिंघई 09-08-2026, 09:16 pm

मंगल कलश स्थापना समारोह में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब: मुनिश्री विकौशल सागर महाराज के सान्निध्य में भक्ति और धर्ममय हुआ श्री यशोदय तीर्थ

महरौनी स्थित श्री यशोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र में विरागमय वर्षायोग-2026 के तहत मुनिश्री 108 विकौशल सागर महाराज के सान्निध्य में मंगल कलश स्थापना समारोह हुआ। जिनाभिषेक, शांतिधारा, 48 दिवसीय भक्तामर विधान और भक्ति कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने उत्साह से सहभागिता की। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।

महरौनी, ललितपुर राजीव सिंघई 09-08-2026, 09:12 pm

230 महिलाओं की धार्मिक यात्रा में होंगे तीर्थ दर्शन: पूजन, धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक गतिविधियों से सजेगी यात्रा

230 महिलाओं की धार्मिक यात्रा में सिद्धक्षेत्रों और जैन तीर्थों के दर्शन, पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान होंगे। यात्रा में मुनिसंघ के दर्शन-प्रवचन, धार्मिक प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक गतिविधियां और वृक्षारोपण भी होगा। इंदौर से चार बसों एवं कारों से महिलाएं यात्रा पर रवाना होंगी। पढ़िए श्रीफल साथी की रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 09-08-2026, 09:08 pm

‘वंडरफुल जैनिज्म-4’ : युवाओं को मिला तनावमुक्त जीवन का मंत्र, गूंजा ‘Proud to be a Jain!’

आगरा के निर्मल सेवा सदन में ‘वंडरफुल जैनिज्म-4’ के विशेष सत्र का शुभारंभ हुआ। मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ने युवाओं को तनावमुक्त जीवन, मोबाइल अनुशासन, देव दर्शन, दान, पूजा, गुरु उपासना, संयम और तप को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

आगरा Shreephal Jain News 09-08-2026, 09:06 pm

अष्टांहिका महापर्व के त्यागी व्रतियों का अभिनंदन समारोह संपन्न : अनिल जैन गदिया सहित व्रतियों का किया सम्मान

जयपुर के गायत्री नगर में अष्टांहिका महापर्व के दौरान सम्मेद शिखरजी में नौ दिवसीय उपवास करने वाले त्यागी व्रतियों का अभिनंदन किया गया। कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटे अनिल जैन गदिया का भी सम्मान हुआ। शोभायात्रा में समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पढ़िए श्रीफल साथी उदयभान जैन की यह रिपोर्ट।

जयपुर Shreephal Jain News 09-08-2026, 09:03 pm

भक्तामर विधान के नौवें दिन उमड़ा भक्ति का सैलाब : आठ जोड़ों ने सपरिवार 48 अर्घ्य किए समर्पित

धरियावद में आचार्य कल्पपुण्यसागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर महामंडल विधान के नौवें दिन आठ जोड़ों ने 48 अर्घ्य समर्पित किए। आचार्यश्री ने तप, संयम और साधना को आत्मकल्याण एवं भगवान बनने का मार्ग बताया। पढ़िए श्रीफल साथी अशोक कुमार जेतावत की यह रिपोर्ट।

धरियावद Shreephal Jain News 09-08-2026, 09:01 pm