इंदौर। राष्ट्रीय खंडेलवाल (सरावगी) दिगम्बर जैन महिला संगठन की इंदौर इकाई द्वारा 230 महिला सदस्यों की एक दिवसीय धार्मिक एवं मनोरंजन यात्रा आयोजित की जाएगी। यात्रा में विभिन्न जैन तीर्थ क्षेत्रों के दर्शन, पूजन, धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक गतिविधियां एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे।
छह तीर्थ क्षेत्रों के होंगे दर्शन
संगठन की मीडिया एवं जनसंपर्क प्रमुख रुचि चोविष्या जैन ने बताया कि यात्रा के दौरान सिद्धक्षेत्र वैजयंतगिरि (पानीगांव), नेमावर सिद्ध क्षेत्र, अतिशयकारी श्री पार्श्वनाथ भगवान (डबल चौकी), अतिशयकारी श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान (खातेगांव), श्वेतांबर जैन तीर्थ शिवपुर मातमौर तथा जैन मंदिर सतवास के दर्शन एवं पूजन का लाभ महिला सदस्यों को मिलेगा।
खातेगांव में विराजित पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य निर्यापक मुनि श्री संभव सागर जी महाराज ससंघ के दर्शन एवं मंगल प्रवचन का लाभ भी यात्रा में शामिल महिलाओं को प्राप्त होगा।
चार बसों से रवाना होंगी महिला सदस्य
संगठन के संस्थापक संदीप–शीतल पहाड़िया ने बताया कि शहर के चार निर्धारित स्थानों से चार बसों एवं कारों के माध्यम से महिला सदस्य धार्मिक यात्रा के लिए रवाना होंगी। यात्रा को व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधिया
संगठन की अध्यक्ष ज्योति सेठी एवं महासचिव नमिता कासलीवाल ने बताया कि यात्रा को आनंददायक एवं यादगार बनाने के लिए बसों में मनोरंजक खेल, सांस्कृतिक गतिविधियां एवं धार्मिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सिद्धक्षेत्र पर सभी महिला सदस्य सामूहिक पूजन-विधान एवं भक्तिभाव से धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बनेंगी।
मोनिका अजमेरा, श्वेता काला, दीपाली बज एवं बबीता लुहाड़िया ने बताया कि यात्रा में धार्मिक गतिविधियों के साथ मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी शामिल किया गया है।
वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश
यात्रा प्रभारी शीतल पहाड़िया ने बताया कि यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा। चारों बसों की ओर से वृक्षारोपण किया जाएगा। लगाए गए पौधे धार्मिक यात्रा की स्मृति के साथ प्रकृति संरक्षण के प्रति समाज की जिम्मेदारी का संदेश देंगे।
व्यवस्थाओं में जुटी टीम
यात्रा के सफल आयोजन के लिए संघपति एवं मुख्य संयोजक प्रभा जी गंगवाल के नेतृत्व में ज्योति गंगवाल, मीना बिलाला, रश्मि पाटौदी, संगीता काला, मोनिका काला, ऋचा सेठी, नीलम टोंग्या, सोनल पहाड़िया, शीलू पाटनी, किरण बड़जात्या, रेखा बाकलीवाल, रुचि चोविष्या एवं दीपाली पाटनी सक्रिय रूप से व्यवस्थाओं में जुटी हुई हैं।
यात्रा की तैयारियों में वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज काला, पावनजेन पूर्व पार्षद, इंदर सेठी, कैलाश लुहाड़िया, गिरीश पाटोदी, सुरेंद्र बाकलीवाल, कुशलराज जैन पमपम, अशोक पाटनी, राजकुमार पाटनी, प्रफुल्ल गोधा, नितिन बड़जात्या, प्रदीप सेठी, दीपक पाटनी, बिपिन गंगवाल, नरेंद्र छाबड़ा, नरेश काला, विनोद गंगवाल, आशीष गंगवाल, संजय वेद, दिनेश गोधा सहित छावनी क्षेत्र से देवेंद्र सेठी, जेनेश झांझरी, जिनेन्द्र सेठी, महावीर बाग से ऊषा पाटनी, कल्पना बाकलीवाल, किरण अजमेरा, शैफाली गंगवाल, अंतिम गंगवाल, बबीता लुहाड़िया, संगीता बड़जात्या एवं दीपिका गंगवाल सहयोग कर रहे हैं।
मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं
दिगम्बर जैन समाज के साथियों ने सभी यात्रियों को मंगलमय, सुरक्षित एवं सफल धार्मिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं



