महरौनी, ललितपुर। श्री यशोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र में विरागमय वर्षायोग-2026 के अंतर्गत रविवार को पूज्य मुनिश्री 108 विकौशल सागर महाराज के पावन सान्निध्य में भव्य मंगल कलश स्थापना समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ लिया।
जिनाभिषेक और शांतिधारा से हुआ शुभारंभ
समारोह का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। प्रातः जिनाभिषेक एवं शांतिधारा के बाद 48 दिवसीय भक्तामर विधान का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया। प्रथम मंगल कलश स्थापना का सौभाग्य राजेंद्र जैन (लल्लू दाऊ), थनवारा परिवार, ललितपुर को प्राप्त हुआ। द्वितीय एवं तृतीय कलश स्थापना का सौभाग्य श्री यशोदय तीर्थ सुधासागर परिवार को मिला।
मुनिश्री ने दिया आत्मकल्याण का संदेश
मुनिश्री विकौशल सागर महाराज ने प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, संयम एवं आत्मकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और सभी को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। संगीतकार सनिल जैन एंड पार्टी के भजनों ने वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।
अतिथियों का हुआ सम्मान
समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम दुष्यंत बडौनिया एवं ललितपुर जैन पंचायत समिति अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया का दिगम्बर जैन पंचायत समिति एवं श्री यशोदय तीर्थ कमेटी की ओर से सम्मान किया गया।
टीकमगढ़, भोपाल सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे मुनिभक्तों ने मुनिश्री को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
समाजजनों की रही सहभागिता
कार्यक्रम में दिगम्बर जैन पंचायत समिति अध्यक्ष पवन मोदी, श्री यशोदय तीर्थ कमेटी अध्यक्ष राजा चौधरी, श्री अनोरा, अनिल अंचल, अशोक जैन, अभिनंदन घिया एडवोकेट, पंकज सिंघई, अनिल सिलौनया, राजू नुना, मुकेश सराफ, अस्सू सिंघई, अंकित चौधरी, प्रवीण, मनोज पवैया, सामंत भायजी, नरेंद्र मलैया, ऋषभ मलैया, प्रशन्न सिंघई, अनिल मिठया, अरविंद कौशिक, टीटू पटैरया, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
श्री रामयश कीर्तन मंडली के महेंद्र सिंह राजावत, संजय पांडेय भारत, कुलदीप खरे, ब्रजेश रिछारिया, पीयूष शुक्ला, मोना तिवारी, सौरभ राजा, महेश तिवारी एवं ज्ञान चंद टीकमगढ़ सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भी आयोजन में सहभागिता की।
भक्तिभाव से सराबोर हुआ तीर्थ क्षेत्र
आयोजन के दौरान श्री यशोदय तीर्थ क्षेत्र भक्ति, श्रद्धा और धार्मिक उल्लास से सराबोर नजर आया। मुनिश्री के सान्निध्य में आयोजित वर्षायोग के दौरान धर्म, साधना एवं भक्तामर विधान का क्रम श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा का माध्यम बना। कार्यक्रम का संचालन नितिन शास्त्री ने किया।




