अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा एकता संघ अध्यक्ष अभिषेक जैन बिट्टू ने आरोप लगाया कि राजस्थान में चुनाव होने वाले हैं। हर दल अपने प्रत्याशियों को जितवाने में लगा हुआ है और प्रचार – प्रसार व चुनावी सभाएं कर रहा है लेकिन भाजपा जिस प्रकार से धर्मों का सहारा लेकर लोगों को बरगलाने में लगी है, उससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा वोटों के लिए धार्मिक उत्पाद फैलाने का षड्यंत्र रच रही है। पढ़िए यह रिपोर्ट…
जयपुर। राजस्थान में चुनावी माहौल लगातार अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ नेताओं की बयान बाजी भी अपने चरम पर पहुंचती जा रही है। नागौर जिले के कुचामन सिटी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर महावीर जयंती पर प्रतिबंध लगाने का झूठा बयान दिया था। जिसके बाद जैसे ही यह खबर जैन समाज के पहुंचने लगी तो जैन समाज अमित शाह के इस बयान की निंदा कर रहा है।
महेश गिरी के बयान पर मांगें माफी
अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा एकता संघ अध्यक्ष अभिषेक जैन बिट्टू ने आरोप लगाया कि राजस्थान में चुनाव होने वाले हैं। हर दल अपने प्रत्याशियों को जितवाने में लगा हुआ है और प्रचार – प्रसार व चुनावी सभाएं कर रहा है लेकिन भाजपा जिस प्रकार से धर्मों का सहारा लेकर लोगों को बरगलाने में लगी है, उससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा वोटों के लिए धार्मिक उत्पाद फैलाने का षड्यंत्र रच रही है, जिससे सभी धर्मों के लोगों का ध्रुवीकरण हो सके और भाजपा को आसानी से जीत मिल सके। उन्होंने कहा कि अमित शाह को आज तक कभी जैन समाज की याद नहीं आई, अचानक महावीर जयंती कहां से याद आ गई, अमित शाह ने अपने स्वार्थ के लिए महावीर जयंती पर जो झूठा बयान दिया है, उसके लिए वह माफी मांगें और इतिहास को पढ़ें। केवल वर्ष 2020 में महावीर जयंती पर प्रतिबंध लगा था क्योंकि उस दौरान कोरोना का डर पूरे देश में था, वह प्रतिबंध लगाने वाली भाजपा की सरकार थी। अभिषेक जैन बिट्टू ने जारी विज्ञप्ति के मध्य से यह भी कहा कि अमित शाह को झूठ बोलने के लिए भगवान महावीर स्वामी का सहारा नहीं लेना चाहिए, अगर उन्हें जैन समाज और जैन धर्म की इतनी ही चिंता है तो भाजपा के पूर्व सांसद महेश गिरी पर आज तक क्यों चुप हैं। महेश गिरी ने 28 अक्टूबर को खुले मंच से जैन साधुओं के सिर धड़ से अलग करने की धमकी दी है, जिस पर जैन समाज लगातार केंद्र और गुजरात सरकार से कार्यवाही मांग कर रहा है।













Add Comment