इंदौर के स्कीम नंबर 71 में स्थापित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय में मूलनायक श्री आदिनाथ भगवान के जन्म एवं तप कल्याणक के पावन अवसर पर विभिन्न द्रव्यों से पंचामृत अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रीजी की मंगल आरती पूजन भी किया।इंदौर से राजेश पंचोलिया की यह खबर…
इंदौर। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं समाधिस्थ मुनिश्री चारित्र सागर जी की प्रेरणा से स्कीम नंबर 71 में स्थापित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय में मूलनायक श्री आदिनाथ भगवान के जन्म एवं तप कल्याणक के अवसर पर विभिन्न द्रव्यों से पंचामृत अभिषेक पूजन भक्ति भावपूर्वक किया गया। समाज के सनत, अजय पंचोलिया एवं महेंद्र जैन ने बताया कि इस अवसर पर श्री आदिनाथ भगवान का जल, विविध फलों, द्राक्षा, नारंगी,दाडिम,सेव फल, रंभा, आम्र, इक्षु, चीकू, संतरा, केला, नारियल, सूखे मेवे, शर्करा,घी,दूध, दही, सर्वोषधि,चार कलश,अनेक लाल सफेद चंदन, विभिन्न पुष्प मंगल आरती सुगंधित जल दूध से वृहद शांति धारा आरती सनत विशाल निखिल ने की। अनेक द्रव्यों से पंचामृत अभिषेक आरती जैन, आशा कोरिया, शशि बंडी, संगीता पंचोलिया, रीना गोठाने, सनत जैन, राजेश पंचोलिया, सुशील जैन, राजेंद्र निखिल, विशाल, महेंद्र टी जैन, राजेंद्र टी जैन, पंकज सेठिया सहित अनेक भक्तों ने कर श्रीजी की मंगल आरती पूजन भी किया। इस अवसर विशाल निखिल की ओर से प्रभावना का वितरण भी किया गया।













Add Comment